वैभव सूर्यवंशी T20 में ठोकना चाहते हैं डबल सेंचुरी, बोले- मैं क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दूंगा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वैभव सूर्यवंशी की ख्वाहिश टी20 क्रिकेट में डबल सेंचुरी जड़ने की है। 15 वर्षीय बल्लेबाज की नजर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के साथ-साथ नया इतिहास रचने पर है।

वैभव सूर्यवंशी T20 में ठोकना चाहते हैं डबल सेंचुरी, बोले- मैं क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दूंगा

वैभव सूर्यवंशी ने कम वक्त में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से अपनी एक अलग पहचान बना ली है। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) का ओपनर शुरुआत से ही गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने लगता है। 15 वर्षीय सुर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में धाकड़ गेंदबाजों को भी नहीं बख्शा। उनकी नजर अब नया इतिहास इतिहास रचने पर है। वह टी20 क्रिकेट में डबल सेंचुरी ठोकने वाला पहला क्रिकेटर बनना चाहते हैं। टी20 इतिहास में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड अभी क्रिस गेल के नाम दर्ज है। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गेल ने आईपीएल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 66 गेंदों में नाबाद 175 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने अपनी पारी में 17 छक्के और 13 चौके लगाए थे।

'मैं क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दूंगा'

सूर्यवंशी ने द स्विच के लेटेस्ट एपिसोड में गेल का रिकॉर्ड तोड़ने और नया इतिहास रचने की ख्वाहिश जाहिर की। युवा ओपनर ने कहा, ''मैं टी20 क्रिकेट में 200 रनों की पारी खेलना चाहता हूं।'' इसके बाद, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने सूर्यवंशी से कहा, ''क्रिस गेल ने 175 रनों की पारी खेली है।'' सूर्यवंशी ने अपने इरादे फिर से स्पष्ट करते हुए कहा, ''हां, मैं उनका रिकॉर्ड तोड़ना चाहता हूं और 200 रन बनाना चाहता हूं। अगर मैं किसी भी मैच में 20 ओवर खेला तो मैं पक्का रिकॉर्ड तोड़ दूंगा।'' सूर्यवंशी का फिलहाल टी20 में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 144 है और यह माना जा रहा है कि वह जिस अंदाज में खेलते हैं तो 200 का आंकड़े तक जरूर पहुंच जाएंगे।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

वनडे में डबल सेंचुरी के करीब आए थे सूर्यवंशी

सूर्यवंशी वनडे फॉर्मेट में दो बार 200 रन के आंकड़े को छूने के करीब आ चुके हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार के लिए 190 रन बनाए थे और अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 175 रन की जबर्दस्त पारी खेली थी। किसी दौर में वनडे में 200 की पारी नामुमकिन लगती थी लेकिन 2010 में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने मुमकिन कर दिखाया। वह वनडे क्रिकेट में डबल सेंचुरी बनाने जमाने पहले क्रिकेटर हैं। उन्होंने ग्वालियर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 147 गेंदों में नाबाद 200 रन बनाए थे। सचिन ने अपनी पारी में 25 चौके जड़ने के अलावा तीन छक्के उड़ाए थे।

सूर्यवंशी आईपीएल में अब सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ एक्शन में नजर आएंगे आरआर को 27 मई को एसआरएच से एलिमिनेटर में भिड़ना है। सूर्यवंशी मौजूदा सीजन में 14 मैचों में 583 रन बना चुके हैं, जिसमें 232.27 का स्ट्राइक रेट रहा। उन्होंने एक शतकीय और तीन अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।