वैभव सूर्यवंशी 'सिक्सर किंग' बनने की राह पर, 15 पारियों में धुआं-धुआं किया क्रिस गेल का ये रिकॉर्ड

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

 वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जड़ 12 छक्कों के साथ अपने छोटे से आईपीएल करियर में 50 छक्के पूरे किए। वैभव ने यह कारनामा मात्र 15 पारियों में किया।

वैभव सूर्यवंशी 'सिक्सर किंग' बनने की राह पर, 15 पारियों में धुआं-धुआं किया क्रिस गेल का ये रिकॉर्ड

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने वो कारनामा कर दिखाया है जो आईपीएल में बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर पाए। शनिवार, 25 अप्रैल को उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंदों पर शतक जड़ा, यह उनके आईपीएल का सबसे धीमा शतक है। जी हां, वह पिछले साल आईपीएल में 35 गेंदों पर अपना पहला शतक जड़ चुके हैं। वैभव सूर्यवंशी ने एसआरएच के खिलाफ अपनी 103 रनों की धुआंधार पारी में 12 छक्के लगाए। वह बतौर भारतीय आईपीएल में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने। वैभव सूर्यवंशी ने इसी के साथ क्रिस गेल का भी एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा और आईपीएल के उभरते 'सिक्सर किंग' की आहट दी।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

IPL में सबसे तेज 50 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम

वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जड़ 12 छक्कों के साथ अपने छोटे से आईपीएल करियर में 50 छक्के पूरे किए। वैभव ने यह कारनामा मात्र 15 पारियों में किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 2011 में कुल 21 पारियां में छक्कों का अर्धशतक पूरा किया था।

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप की रेस में शामिल

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आईपीएल 2026 में खूब गरज रहा है। अभी तक इस सीजन खेली 8 पारियों में उनके बल्ले से 44.62 की औसत और 234.87 के स्ट्राइक रेट के साथ 357 रन निकले हैं। वह सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा (380) के बाद इस सीजन अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में जड़े 32 छक्के

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के पिछले सीजन 24 छक्के लगाए थे, वहीं आईपीएल 2026 में अभी तक 8 पारियों में वह सबसे अधिक 32 सिक्स लगा चुके हैं। उनके नाम आईपीएल में अभी तक कुल 56 छक्के हो गए हैं। वह जिस तेजी से आगे बढ़ रहे हैं उसे देखकर कहा जा सकता है कि वह आने वाले समय में आईपीएल के नए सिक्सर किंग बन सकते हैं।

वैभव सूर्यवंशी के शतक पर फिरा पानी

वैभव सूर्यवंशी की 103 रनों की धमाकेदार पारी पर पानी सनराइजर्स हैदराबाद ने फेरा। आरआर ने हैदराबाद के सामने 229 रनों का टारगेट रखा था, जिसे मेहमान टीम ने 9 गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया। ईशान किशन ने 31 गेंदों पर 74 रनों की धुआंधार पारी खेल टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।