38 गेंदों में 93 रन कूटने वाले वैभव सूर्यवंशी बोले- यह तो बस शुरुआत है, अगर मेरा करियर...

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में तीसरी बार राजस्थान रॉयल्स के लिए प्लेयर ऑफ द मैच बने। RR को उन्होंने इस मैच में जीत दिलाई और टीम के प्लेऑफ्स की उम्मीदों को जिंदा रखा। 38 गेंदों में 93 रनों की तूफानी पारी वैभव ने खेली।

38 गेंदों में 93 रन कूटने वाले वैभव सूर्यवंशी बोले- यह तो बस शुरुआत है, अगर मेरा करियर...

राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में तीसरी बार प्लेयर ऑफ द मैच बने। राजस्थान को उन्होंने इस मैच में जीत दिलाई और टीम के प्लेऑफ्स की उम्मीदों को जिंदा रखा। 38 गेंदों में 93 रनों की तूफानी पारी उन्होंने खेली। वहीं, छोटी सी उम्र में तमाम लोगों से तारीफ हासिल करने वाले वैभव ने कहा कि यह तो बस शुरुआत है। अगर मेरा करियर लंबा रहा तो यह जारी रहेगा। मेरा फोकस गेम पर है। शुरुआत वैभव ने इस मैच में धीमी की, लेकिन एक बार जब शुरू हुए तो फिर लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों को धो डाला। वह इस सीजन 50 छक्के भी जड़ चुके हैं और ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद कहा, "कुछ खास नहीं। मैं बस इसलिए सोच रहा था, क्योंकि मैं बॉलिंग के दौरान बाहर बैठा था और विकेट अच्छा लग रहा था। मैं सोच रहा था कि आज मुझे शुरुआत में ज्यादा जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए, मुझे थोड़ा समय लेना चाहिए और अगर मैं ज्यादा देर तक बैटिंग करता हूं, तो इससे दूसरे एंड पर बैटर को भी मदद मिलेगी।"

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

धीमी पारी शुरू करने पर, लेकिन फिर भी जल्दी पचास रन बनाने पर वैभव ने कहा, "यही माइंडसेट था। मुझे पता है कि मैं कभी भी दो या तीन बाउंड्री या छक्के मार सकता हूं, इसलिए मैं थोड़ा और समय ले सकता हूं और ज्यादा जल्दबाजी नहीं कर सकता और गेम को आखिर तक ले जाने की कोशिश कर सकता हूं।" छोटी उम्र में सारा अटेंशन और तारीफ़ मिलने पर सूर्यवंशी बोले, "कुछ खास नहीं। मैं सच में ज़्यादा कुछ नहीं देखता, मैं न्यूजपेपर वगैरहा नहीं पढ़ता, इसलिए मैं इसके बारे में ज़्यादा नहीं सोचता। मुझे बस लगता है कि यह तो बस शुरुआत है। अगर मेरा करियर लंबा हुआ और मैं लंबे समय तक खेला, तो लोग और भी बहुत कुछ कहेंगे। मेरा फोकस सिर्फ गेम पर रहना चाहिए और मुझे अपना सफ़र पूरा करना चाहिए।"

आखिरी लीग मैच को लेकर क्या माइंडसेट है? इसको लेकर वैभव सूर्यवंशी ने कहा, "कुछ खास नहीं। हमारा फोकस बस इस बात पर है कि हम एन्जॉय करें। अगले गेम में भी हमें ऑफ-फील्ड चीजों पर ज्यादा फोकस नहीं करना चाहिए। सभी को गेम पर फोकस करना चाहिए और एन्जॉय करते हुए खेलना चाहिए, जैसा हम पूरे टूर्नामेंट में करते आए हैं। टूर्नामेंट में उतार-चढ़ाव आए हैं, लेकिन हमारा फोकस अच्छा क्रिकेट खेलना और गेम जीतना है, बस इतना ही।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।