वैभव सूर्यवंशी ने उगला 'मासूम सच', एलिमिनेटर में तूफानी पारी के दौरान इस रिकॉर्ड से थे अंजान
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में सिर्फ तीन रनों से शतक से चूक गए। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की सनराइजर्स हैदराबाद पर जीत के बाद एक 'मासूम सच' बताया।

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के परखच्चे उड़ा दिए। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) का युवा सलामी बल्लेबाज सिर्फ तीन रनों से शतक से चूका। उन्होंने 29 गेंदों में पांच चौकों और 12 छक्कों के दम पर 97 रनों की तूफानी पारी खेली। एक समय लग रहा था कि 15 वर्षीय सूर्यवंशी, क्रिस गेल का आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। लेकिन प्रफुल हिंगे ने आठवें ओवर में उनकी पारी का अंत कर दिया। सूर्यवंशी की पारी की बदौलत आरआर ने 243/8 का विशाल स्कोर बनाया और एसआरएच को 47 रनों से रौंदकर क्वालीफायर-2 में जगह बनाई। सूर्यवंशी प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने एक 'मासूम सच' उगला है। दरअसल, सूर्यवंशी इस बात से अंजान थे कि वह सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड की दहलीज पर हैं।
'उस वक्त मेरा फोकस टीम…'
गेल ने आईपीएल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से पुणे वारियर्स के खिलाफ 30 गेंदों में रिकॉर्ड शतक जमाया था। उन्होंने तब 66 गेंदों में 175 रन की पारी खेली थी, जिसमें 17 छक्के और 13 चौके शामिल हैं। सूर्यवंशी ने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद कहा, ''मुझे आउट होने के बाद पता चला कि सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड से चूक गया। उस वक्त मेरा फोकस टीम के लिए योगदान देने पर था। शतक तो लगते रहेंगे, लेकिन अभी फोकस ट्रॉफी जीतने पर है। मैं अपने प्लान पर काम करता हूं। अगर मुझे लगता है कि मुझे कहीं दिक्कत हो रही है तो मैं उस पर काम करता हूं। मैं यह नहीं सोचता कि विरोधी टीम क्या प्लान बना रही है? मैं अपने प्लान पर फोकस करता हूं, और बस नॉर्मल क्रिकेट खेलने की कोशिश करता हूं।''
'हम अगला मैच भी इसी तरह से…'
सूर्यवंशी ने इसके अलावा कहा, ''जब हम जीतते हैं तो पॉजिटिव इंटेट के साथ आगे बढ़ते हैं और अगले मैच की ओर ध्यान लगाते हैं। हम अगला मैच भी इसी तरह से जीतकर फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेंगे।'' आरआर को क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस (जीटी) से भिड़ना है। यह मैच 29 मई को मुल्लांपुर में ही आयोजित होगी। जो भी टीम क्वालीफायर-2 जीतेगी, उसकी 31 मई को फाइनल में आरसीबी से टक्कर होगी। सूर्यवंशी से जब पूछा गया कि अगले मैच को लेकर आपका माइंडसेट क्या है तो उन्होंने कहा, ''मैं थोड़ा सोचता हूं लेकिन बहुत ज्यादा नहीं। मैं बस अपना गेम खेलने की कोशिश करता हूं। लेकिन अगर मुझे लगता है कि मुझे किसी चीज पर काम करने की जरूरत है तो मैं उसपर गौर करता हूं।''
कमिंस ने की सूर्यवंशी की तारीफ
विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम 19.2 ओवर में 196 रनों पर ढेर हुई। एसआरएच का सीजन में सफर समाप्त हो गया है। आरआर से हार के बाद एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने सूर्यवंशी की तारीफ की। उन्होंने कहा, ''वह काफी अच्छा खेला। पिच बहुत अच्छी थी, लेकिन गलती की गुंजाइश इतनी कम होती है कि अगर आप यॉर्कर से चूक जाते हैं तो वह नहीं चूकता। विकेट काफी अच्छा था। हमारी टीम हर लिहाज से बहुत संतुलित है।'' कमिंस ने साथ ही कहा, ''244 का लक्ष्य हासिल करने के लिए टीम के पक्ष में कुछ चीजों का सही होना जरूरी था लेकिन हमने गलत समय पर कुछ विकेट गंवा दिए। हम शीर्ष दो में जगह बनाने से बस थोड़ा सा ही दूर रह गए लेकिन लड़कों की कोशिशों पर कोई शक नहीं किया जा सकता।''
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



