वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में इन 5 अवॉर्ड्स पर कर सकते हैं कब्जा, कुछ पर तो लिख चुका है नाम

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में एक या दो नहीं, बल्कि 5 अवॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं। कुछ अवॉर्ड्स पर तो उनका नाम लिखा जा चुका है, जो सिर्फ उन्हीं को मिलने वाले हैं। वे कई खिलाड़ियों से बहुत आगे हैं।

वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में इन 5 अवॉर्ड्स पर कर सकते हैं कब्जा, कुछ पर तो लिख चुका है नाम

IPL 2026 के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स नहीं पहुंच पाई। ऐसे में अब युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी भी आपको आगे नजर नहीं आएंगे। हालांकि, आपको जानकर खुशी होगी कि वैभव सूर्यवंशी फाइनल में जाए बिना भी 5 बड़े अवॉर्ड्स आईपीएल 2026 में अपने नाम कर सकते हैं। इतना ही नहीं, कुछ अवॉर्ड्स पर तो उनका नाम लिखा जा चुका है कि वह उन्हें ही मिलेंगे। उनके अलावा कोई और उस अवॉर्ड को हासिल नहीं कर पाएगा, क्योंकि वे रेस में बाकी सभी खिलाड़ियों से बहुत ज्यादा आगे निकल चुके हैं।

1. सबसे ज्यादा छक्के

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम रहेगा, जिन्होंने इस सीजन 72 छक्के जड़े हैं। दूसरे नंबर पर 43 छक्कों के साथ अभिषेक शर्मा हैं, जिनकी टीम बाहर हो चुकी है, जबकि रजत पाटीदार 41 छक्के जड़ चुके हैं, जो फाइनल में खेलेंगे, लेकिन वैभव को नहीं पछाड़ पाएंगे।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

2. इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड

आईपीएल के 19वें सीजन में कई ऐसे खिलाड़ी देखने को मिले हैं, जो युवा हैं और वे इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन 2026 के अवॉर्ड की रेस में थे, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने सभी को पछाड़ दिया। वे आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा छक्के और सबसे ज्यादा बाउंड्री जड़ने वाले बल्लेबाज हैं।

3. सुपरस्ट्राइकर ऑफ द सीजन अवॉर्ड

हर साल आईपीएल में एक खिलाड़ी को सुपरस्ट्राइकर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड दिया जाता है। यह अवॉर्ड भी वैभव सूर्यवंशी ने कब्जाया हुआ है। उनका ही स्ट्राइक रेट इस सीजन सबसे ज्यादा रहा है। वैभव ने 237.30 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, जबकि फिन एलेन दूसरे नंबर पर हैं। उनका स्ट्राइक रेट 214.11 का रहा है।

4. मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन

आईपीएल में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन कहा जाता है। इस अवॉर्ड की रेस में भी फाइनल से पहले तक वैभव सूर्यवंशी हैं। वैभव के 436.5 पॉइंट्स हैं और कगिसो रबाडा 408 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अगर कगिसो रबाडा फाइनल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके तो फिर वैभव ही इस अवॉर्ड को ले जाएंगे।

5. ऑरेंज कैप अवॉर्ड

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन सीजन में बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप की जाती है। वैभव सूर्यवंशी आईपीएल फाइनल से पहले तक 776 रनों के साथ शीर्ष पर हैं। शुभमन गिल 722 रनों के साथ दूसरे और साई सुदर्शन 710 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। गिल अगर 55 और सुदर्शन अगर 67 रन नहीं बना सके तो फिर वैभव के नाम ऑरेंज कैप भी रहेगी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।