उम्र से बड़े हैं वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, मैच से पहले किया कुछ ऐसा जीत लिया सुनील गावस्कर का भी दिल- VIDEO
वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी कर हर किसी का दिल तो जीता ही, मगर मैच के पहले उन्होंने कुछ ऐसा किया जिससे लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर भी गदगद हो गए। देखें वीडियो-

वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में कमाल की बल्लेबाजी कर हर किसी का दिल जीता। कमेंटेटर तो उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे थे, वहीं ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाए। वैभव सूर्यवंशी ने एसआरएच के खिलाफ 29 गेंदों पर ताबड़तोड़ अंदाज में 97 रन बनाकर दिल जीता, मगर मैच से पहले उन्होंने कुछ ऐसा किया जिससे लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर भी गदगद हो गए होंगे। इस शानदार पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा जा रहा है कि उनके संस्कार उनकी उम्र से बड़े हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा क्या किया?
वो कहते हैं ना जब भी कोई सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहा होता है तो अकसर वह जमीन से जुड़ा रहने की बजाय हवा में उड़ने लगता है। मगर वैभव सूर्यवंशी का मामला अलग है। 15 साल का यह खिलाड़ी आईपीएल में खूब धमाल मचा रहा है। वह इस सीजन सबसे ज्यादा 680 रन बनाने वाला बल्लेबाज है। हर जगह उसकी तारीफ हो रही है। मगर वह अपने संस्कार फिर भी नहीं भूला।
SRH vs RR एलिमिनेटर मुकाबले से पहले जब सुनील गावस्कर और संजय बांगर प्री-मैच शो कर रहे थे, तब वैभव सूर्यवंशी प्रैक्टिस कर रहे थे।
जैसे ही वैभव सूर्यवंशी ने सुनील गावस्कर को मैदान पर देखा तो वह तुरंत उनकी तरफ दौड़ पड़े और उनके पैर छुए। वहां मौजूद संजय बांगर के भी उन्होंने पैर छुए। प्रजेंटेटर जतिन सप्रू भी वहां मौजूद थे, वो भी वैभव से काफी बड़े हैं, इस वजह से वैभव ने उनके भी पैर छूने की कोशिश की, मगर जतिन पीछे हट गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। आप भी देखें वीडियो-
कैसा रहा SRH vs RR मैच?
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी की इस धमाकेदार पारी के दम पर 243 रन बोर्ड पर लगाए। एक समय ऐसा लग रहा था कि आरआर की टीम 270-280 के टारगेट तक पहुंच सकती है, मगर वैभव के आउट होने के बाद सिर्फ ध्रुव जुरेल ही अर्धशतक बना पाए और बाकी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। वैभव ने अपनी 97 रनों की पारी के दौरान 5 चौके और 12 छक्के लगाए।
244 के टारगेट का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम टॉप ऑर्डर के फेल होने के बाद 196 के स्कोर पर ही सिमट गई। एसआरएच पूरे 20 ओवर भी बैटिंग नहीं कर पाई।
राजस्थान रॉयल्स का अब क्वालीफायर-1 में सामने गुजरात टाइटंस से 29 मई को है। यह मैच न्यू चंडीगढ़ में ही खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेगी।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



