राजस्थान रॉयल्स नहीं...वैभव सूर्यवंशी के लिए IPL नीलामी में इस टीम ने लगाई थी पहली बोली! कैसे मिला RR को ये 'कोहिनूर'

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वैभव सूर्यवंशी के रूप में राजस्थान रॉयल्स को 'कोहिनूर' मिल गया है। अब RR किसी कीमत पर भी इस खिलाड़ी को अपने से दूर नहीं होने देगी। मगर क्या आप जानते हैं कि नीलामी में आरआर ने वैभव सूर्यवंशी पर पहली बोली नहीं लगाई थी?

राजस्थान रॉयल्स नहीं...वैभव सूर्यवंशी के लिए IPL नीलामी में इस टीम ने लगाई थी पहली बोली! कैसे मिला RR को ये 'कोहिनूर'

राजस्थान रॉयल्स को वैभव सूर्यवंशी के रूप में एक ऐसा 'कोहिनूर' मिल गया जिसे वह कभी अपने से अलग नहीं होने देना चाहेगी। वैभव सूर्यवंशी की उम्र अभी 15 साल है, आरआर ने उन्हें महज 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा। समय के साथ जरूर आरआर उनकी सैलरी बढ़ाएगी, मगर कभी उन्हें फिर ऑक्शन में उतारने की गलती नहीं करेगी। आईपीएल 2025 ऑक्शन में वैभव सूर्यवंशी पहली बार नीलामी के लिए उतरे थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजस्थान के अलावा भी एक टीम थी जिसकी नजरें वैभव सूर्यवंशी पर थी? जी हां, और आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वैभव सूर्यवंशी पर पहली बोली भी उसी टीम ने लगाई थी ना कि राजस्थान रॉयल्स ने!

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

यह टीम और कोई नहीं बल्कि दिल्ली कैपिटल्स की है। एक शानदार ओपनर की तलाश में डीसी ने आईपीएल 2025 की नीलामी में वैभव सूर्यवंशी पर पहला दाव लगाया था। वैभव का बेस प्राइज 30 लाख रुपए का था। इसके बाद दूसरी बोली राजस्थान रॉयल्स ने लगाई थी।

यहां से दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच वैभव सूर्यवंशी को लेकर बिड वॉर शुरू हुआ। वैभव उस समय 13 साल के थे।

दिल्ली ने 1 करोड़ पर जाकर हार मान ली और राजस्थान रॉयल्स ने यह कोहिनूर मात्र 1.10 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।

IPL 2025 में आधा सीजन बाहर बैठे रहे थे वैभव सूर्यवंशी

आईपीएल 2025 की शुरुआत में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं दिया था। 2025 तक राहुल द्रविड़ टीम के हेड कोच थे। वह युवा खिलाड़ियों का टैलेंट पहचानने में माहिर है, मगर वह यह भी जानते हैं कि किस खिलाड़ी को कब मौका देना है। आधा सीजन वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ बेंच गर्म नहीं किया, बल्कि मैदान से बाहर बैठकर चीजों को ओबजर्व किया और जैसे ही उन्हें मौका मिला तो गर्दा उड़ा दिया है।

19 अप्रैल 2025 को वैभव सूर्यवंशी को पहली बार आईपीएल मैच खेलने का मौका मिला, तब वह 14 साल 23 दिन के ही थे। वह आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। उन्होंने अपने आईपीएल करियर का आगाज छक्के के साथ किया था, शार्दुल ठाकुर को उन्होंने यह छक्का लगाया था। इस छक्के के साथ उन्होंने अपने आगमन का ऐलान किया था।

वैभव सूर्यवंशी ने पहले ही सीजन 32 गेंदों पर शतक भी ठोका था, जिसने बताया था कि वह आगे बड़े-बड़े कारनामे करने वाले हैं।

IPL 2025 में खेले 7 मैचों में वैभव सूर्यवंशी ने 206.56 के स्ट्राइक रेट के साथ 252 रन बनाए थे।

वैभव सूर्यवंशी की परिक्षा 2026 में होनी थी। पहले सीजन तो कई खिलाड़ी धमाल मचाते हैं, मगर जब अगले सीजन टीमें उनके खिलाफ प्लान लेकर आती है तो वह एकदम से गायब हो जाते हैं।

मगर वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि वह ‘वन सीजन वंडर’ नहीं है। आईपीएल 2026 में वह और तैयारी के साथ आए। उन्होंने 65 छक्के ठोक क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। वैभव अभी तक इस सीजन 15 मैचों में 680 रन बना चुके हैं, वो भी 242.86 के स्ट्राइक रेट के साथ।

अगर वैभव सूर्यवंशी का बल्ला ऐसे ही चलता रहा तो वह राजस्थान रॉयल्स का ट्रॉफी का सूखा भी खत्म कर सकते हैं। आरआर ने पहली और आखिरी आईपीएल ट्रॉफी 2008 में जीती थी।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।