वैभव सूर्यवंशी के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में ठोके सबसे तेज 1000 रन

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंदों पर तूफानी शतक जड़ा। इस शतक के साथ उन्होंने अपने टी20 करियर में 1000 रन भी पूरे किए। वैभव ने यह मुकाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ छुआ।

Vaibhav Sooryavanshi

राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने उस समय इतिहास रचा जब उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेली। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने एसआरएच के खिलाफ मात्र 36 गेंदों पर अपना दूसरा IPL शतक जड़ा। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 12 गगचुंबी छक्के लगाए। वैभव ने अपनी इस पारी के दौरान टी20 क्रिकेट में 1000 रन भी पूरे किए और इतिहास रचा। अब वैभव सूर्यवंशी के नाम टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 1000 रन पूरे करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उनसे पहले यह रिकॉर्ड मिचेल ओवन के नाम दर्ज था।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

वैभव सूर्यवंशी ने 1000 टी20 रन बनाने के लिए ली 500 से भी कम गेंदें

मिचेल ओवन ने 533 गेंदें खेलकर टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, अब मात्र 473 गेंदों में यह कारनामा कर वैभव सूर्यवंशी ने इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। 500 से भी कम गेंदों का मतलब है कि उनका स्ट्राइक रेट 200 से भी अधिक का रहा है। इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्र्यू साइमंड्स हैं, जिन्होंने 558 गेंदों पर 1000 टी20 रन बनाए थे।

वैभव सूर्यवंशी का टी20 करियर

वैभव सूर्यवंशी का टी20 करियर अभी तक सुपर से भी ऊपर रहा है। डोमेस्टिक, इंटरनेशनल और आईपीएल मिलाकर उन्होंने अपने करियर में 26 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 42.32 की औसत और 213.73 के हैरतअंगेज स्ट्राइक रेट के साथ 1058 रन बनाए हैं। वैभव टी20 क्रिकेट में अब तक 4 शतक जड़ चुके हैं। वहीं उनके नाम अब 94 छक्के भी हो गए हैं। वह जल्द ही टी20 क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर एक नया रिकॉर्ड बनाएंगे।

वैभव सूर्यवंशी ने IPL में मचाई धूम

वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक खेले मात्र 15 मैचों में उन्होंने 40.60 की औसत और 222.26 के स्ट्राइक रेट के साथ 609 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 2 शतक और तीन अर्धशतक शामिल है।

बैकार गया वैभव सूर्यवंशी का शतक

वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जो शतकीय पारी खेली, वो बेकार गई। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 228 रनों का स्कोर बनाने के बावजूद टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। एसआरएच ने इस टारगेट को 9 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। वैभव सूर्यवंशी के शतक पर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी फिफ्टी भारी पड़ी। अभिषेक ने 29 गेंदों पर 57 तो ईशान किशन ने 31 गेंदों पर 74 रनों की धुआंधार पारी खेली।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।