वैभव सूर्यवंशी को संजीव गोयनका ने दिया तगड़ा आशीर्वाद, LSG के मालिक ने कहा- तुम इस जिम्मेदारी को उठाने के काबिल
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका ने वैभव सूर्यवंशी की दिल खोलकर तारीफ की है। उन्होंने 15 वर्षीय बल्लेबाजी को भारत के भविष्य का सितारा करार दिया।

वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में ही अपनी अलग पहचान बना ली है। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी से धाकड़ गेंदबाजों में खौफ पैदा कर दिया है। 15 वर्षीय ओपनर का रौद्र रूप मंगलवार को भी देखने को मिला। राजस्थान रॉयल्स (RR) का हिस्सा सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 93 रनों की आतिशी पारी खेली। उन्होंने 38 गेंदों का सामना करने के बाद सात चौके और 10 छक्के ठोके। आरआर ने 221 रनों का टारगेट आसानी से चेज करते हुए सात विकेट से जीत दर्ज की। एलएसजी भले ही हार गई लेकिन टीम के मालिक संजीव गोयनका ने सूर्यवंशी की दिल खोलकर तारीफ की। उन्होंने सूर्यवंशी को तगड़ा आशीर्वाद दिया है। गोयनका ने मैच के बाद सूर्यवंशी से मुलाकात की, जिसकी दो तस्वीर उन्होंने खुद शेयर की। एक तस्वीर में सूर्यवंशी जहां गोयनका के पैर छूते हुए नजर आए जबकि दूसरी में दोनों मु्स्कुराते हुए दिखे।
'तुम इस जिम्मेदारी को उठाने के काबिल'
गोयनका ने बुधवार को सोशल मीडिया 'प्लेटफॉर्म' एक्स पर लिखा, ''दुनिया ने तुम्हारा टैलेंट देखा है। देश को तुम में अपना भविष्य दिखता है। इतनी कम उम्र में ही तुम्हारे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। तुम इस जिम्मेदारी को उठाने के काबिल हो। अपनी मासूमियत बनाए रखना, अपनी काबिलियत को निखारते रहना, और दुनिया तुम्हारे कदमों में होगी। तम्हारे लिए दुआएं, आशीर्वाद और प्यार, वैभव।'' एलएसजी के मालिक की पोस्ट पर क्रिकेट फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ''बहुत सुंदर बात कही है। वैभव सूर्यवंशी में दुनिया को रोमांचित करने का टैलेंट है। लेकिन 15 साल की उम्र में इस लेवल की उम्मीदों के साथ जमीन से जुड़े रहना ही उसकी सबसे बड़ी सुपरपावर होगी। भूख बनी रहे, मुस्कान बनी रहे और जादू बढ़ता रहे।'' अन्य ने कहा, ''प्रेशर से स्टार बन सकते हैं लेकिन वैभव पहले से ही नैचुरली चमकता है।''
सूर्यवंशी ने दो अहम साझेदारी की
मैच की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच गेंद शेष रहते सात हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की करने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा दिए। एलएसजी ने मिचेल मार्श की 96 रन की तेजतर्रार पारी की बदौलत पांच विकेट पर 220 रन बनाए, लेकिन सूर्यवंशी की पारी के सामने यह स्कोर भी बौना साबित हुआ। राजस्थान ने 19.1 ओवर में तीन विकेट पर 225 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अपनी पारी की शुरुआती 10 गेंदों में सिर्फ पांच रन बनाने वाले सूर्यवंशी ने 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल (43) के साथ पहले विकेट के लिए 75 जबकि ध्रुव जुरेल (नाबाद 53) के साथ दूसरे विकेट के लिए 105 रन जोड़े। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



