वैभव सूर्यवंशी की 97 रनों की धमाकेदार पारी के बाद वायरल हुआ जोफ्रा आर्चर का 12 साल पुराना ट्वीट! जानें क्या लिखा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 97 रनों की शानदार पारी खेल राजस्थान रॉयल्स की जीत में अहम भूमिका निभाई। वह आईपीएल इतिहास के सबसे तेज शतक से चूक गए। उनकी इस पारी के बाद जोफ्रा आर्चर का ट्वीट वायरल हो रहा है।

वैभव सूर्यवंशी की 97 रनों की धमाकेदार पारी के बाद वायरल हुआ जोफ्रा आर्चर का 12 साल पुराना ट्वीट! जानें क्या लिखा

राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भले ही आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में शतक से चूक गए हो, मगर उन्होंने अपनी 29 गेंदों पर 97 रनों की धमाकेदार पारी से हर किसी का दिल जीत लिया। वैभव सूर्यवंशी अपनी पारी की 29वीं गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए, अगर वह गेंद चौके या छक्के की ओर जाती तो वह आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन जाते। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और यह रिकॉर्ड अभी भी यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 2013 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए पुणे सुपर जाएंट्स के खिलाफ 30 गेंदों पर सेंचुरी ठोकी थी। पिछले 13 सालों में सिर्फ वैभव सूर्यवंशी ही उनके रिकॉर्ड को तोड़ने के नजदीक पहुंच पाए हैं।

वैभव सूर्यवंशी की इस रिकॉर्डतोड़ पारी के बाद उन्हीं के टीम के साथ जोफ्रा आर्चर का 12 साल पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

आर्चर लगभग एक दशक पहले सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हुआ करते थे, वह कई ट्वीट किया करते थे, जिसे लोग आज के समय में किसी ना किसी खिलाड़ी से जोड़कर देखते हैं। फैंस उन्हें भविष्यवाणी करने वाला कहते हैं क्योंकि आर्चर के उन पुराने पोस्ट को फैंस मौजूदा सिचुएश के साथ जोड़कर देखते हैं।

आर्चर के इस 12 साल पुराने पोस्ट पर भारतीय फैंस जबरदस्त कमेंट कर रहे हैं। आप भी देखें रिएक्शन-

कैसा रहा SRH vs RR मैच?

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी की इस धमाकेदार पारी के दम पर 243 रन बोर्ड पर लगाए। एक समय ऐसा लग रहा था कि आरआर की टीम 270-280 के टारगेट तक पहुंच सकती है, मगर वैभव के आउट होने के बाद सिर्फ ध्रुव जुरेल ही अर्धशतक बना पाए और बाकी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। वैभव ने अपनी 97 रनों की पारी के दौरान 5 चौके और 12 छक्के लगाए।

244 के टारगेट का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम टॉप ऑर्डर के फेल होने के बाद 196 के स्कोर पर ही सिमट गई। एसआरएच पूरे 20 ओवर भी बैटिंग नहीं कर पाई।

राजस्थान रॉयल्स का अब क्वालीफायर-1 में सामने गुजरात टाइटंस से 29 मई को है। यह मैच न्यू चंडीगढ़ में ही खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेगी।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।