IPL ट्रॉफी का सपना टूटने के बाद वैभव सूर्यवंशी की इमोशनल पोस्ट वायरल, लिखा- यकीन नहीं हो रहा कि…
वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2026 ट्रॉफी जीतने का सपना उस समय टूटा जब क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्हें 7 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। वैभव सूर्यवंशी ने अकेले दम पर आरआर को फाइनल तक पहुंचाने की बेहद कोशिश की।

वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2026 ट्रॉफी जीतने का सपना उस समय टूटा जब क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्हें 7 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। वैभव सूर्यवंशी ने अकेले दम पर आरआर को फाइनल तक पहुंचाने की बेहद कोशिश की। जीटी के खिलाफ उन्होंने 96 रनों की शानदार पारी खेली, इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वह ताबड़तोड़ अंदाज में 97 रन बनाकर आए थे। वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में अभी तक सबसे ज्यादा 776 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, मगर उनकी सारी मेहनत पर पानी शुक्रवार की रात फिर गया।
आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना टूटने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम पर इमोशनल स्टोरी पोस्ट की, जो अब वायरल हो रही है।
वैभव सूर्यवंशी ने लिखा, "अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि 20 ओवर में इमोशन कितनी जल्दी बदल सकते हैं। आज रात दुख दे रही है। बहुत दुख दे रही है। दुख, फ्रस्ट्रेशन, निराशा और भी बहुत कुछ है जिसके साथ हमें बैठना होगा। क्रेडिट जहां मिलना चाहिए, शुभमन गिल और गुजरात टाइटन्स आज रात शानदार थे।
उन सभी का शुक्रिया जिन्होंने इस युवा टीम पर भरोसा किया, हमारे साथ खड़े रहे, हमें डिफेंड किया, और इस सीजन के सभी 16 गेम में हमारे लिए चीयर किया, धन्यवाद। हम शब्दों से परे शुक्रगुजार हैं। लेकिन हमें अफसोस भी है। अफसोस है कि हम आपको वह रात नहीं दे सके जिसके आप हकदार थे। अफसोस है कि हमने आपको तब निराश किया जब यह सबसे ज्यादा जरूरी था।
यह बात हमारे साथ रहेगी। और हम इसे तब तक संभाल कर रखेंगे जब तक हम अगले सीजन में वापस और बेहतर नहीं हो जाते।"
वैभव सूर्यवंशी अभी भी जीत सकते हैं ऑरेंज कैप
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी 776 रनों के साथ पहले पायदान पर हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक लगाकर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 722 रनों के साथ दूसरे तो साई सुदर्शन 710 रनों के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।
वैभव सूर्यवंशी और शुभमन गिल के बीच 54 रनों का अंतर है। अगर आरसीबी के खिलाफ फाइनल में गिल 54 रनों से कम में आउट होते हैं और साई सुदर्शन 66 रनों से कम बनाते हैं तो वैभव सूर्यवंशी इस साल ऑरेंज कैप अपने साथ घर ले जाएंगे।
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 72 छक्के लगाकर क्रिस गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड तोड़ा।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



