वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज शतक से चूकने के बावजूद किया कमाल, IPL में 12 साल बाद हुआ ऐसा
Vaibhav Sooryavanshi SRH vs RR: वैभव सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर में एसआरएच के गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ी। युवा ओपनर ने शतक से चूकने के बावजूद कमाल किया।

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने बुधवार को आईपीएल 2026 में गर्दा उड़ाया। उन्होंने मुल्लांपुर के मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ी, जिसने सभी को चकित कर दिया। वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का सबसे तेज शतक जड़ने से चूक गए। उन्होंने 29 गेंदों में 6 चौकों और 12 छक्कों के दम पर 97 रनों की आतिशी पारी खेली। 15 वर्षीय सुर्यवंशी को प्रफुल हिंगे ने आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर स्मरण रविचंद्रन को कैच कराया। हिंगे ने ओवर में 29 रन लुटाने के बाद सूर्यवंशी को आउट किया। आईपीएल में सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। उन्होंने 2013 में आरसीबी की ओर से पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंदों में सैकड़ा लगाया था। सूर्यवंशी भले ही शतक से चूक गए लेकिन एक कमाल कर गए।
IPL में 12 साल बाद हुआ ऐसा
सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर में महज 16 गेंदों में फिफ्टी कंप्लीट की। यह आईपीएल नॉकआउट/प्लेऑफ इतिहास की संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी है। 12 साल बाद किसी खिलाड़ी ने प्लेऑफ में 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया है। सूर्यवंशी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने ऐसा किया। रैना ने आईपीएल 2014 के क्वालीफायर-2 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 25 गेंदों में 87 रन बनाए थे, जिसमें 12 चौके और छह सिक्स हैं। उनके बाद लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट हैं। गिलक्रिस्ट ने आईपीएल 2009 नॉकआउट में दिल्ली के विरुद्ध 17 गेंदों में पचासा बनाया था।
IPL नॉकआउट/प्लेऑफ में सबसे तेज फिफ्टी
16 - सुरेश रैना बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, वानखेड़े, 2014
16 - वैभव सूर्यवंशी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मुल्लांपुर, 2026*
17 - एडम गिलक्रिस्ट बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स, सेंचुरियन, 2009
20 - एमएस धोनी बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु, 2012
21 - ड्वेन स्मिथ बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली, 2013
21 - वीरेंद्र सहवाग बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, वानखेड़े, 2014
21 - रजत पाटीदार बनाम गुजरात टाइटंस, धर्मशाला, 2026
सूर्यवंशी ने पांचवीं बार किया ये कारनामा
सूर्यवंशी आईपीएल में 20 से कम गेंदों में सबसे ज्यादा फिफ्टी जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पांचवीं बार ऐसा किया। निकोलस पूरन भी पांच मर्तबा यह कमाल कर चुके हैं। लिस्ट में टॉप पर अभिषेक शर्मा हैं। एसआरएच के ओपनर ने छह बार 20 से कम गेंदों में फिफ्टी जमाई है। सूर्यवंशी ने इसके अलावा क्रिस गेल का धांसू रिकॉर्ड ध्वस्त किया। वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने 19वें सीजन में 65 छक्के लगाए हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज गेल ने आईपीएल 2012 में 59 छक्के मारे थे।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



