वैभव सूर्यवंशी ने IPL में रचा हैरतअंगेज इतिहास, धुआं-धुआं हुआ यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026 Runs: वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आतिशी बल्लेबाजी की। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को पछाड़कर हैरतअंगेज इतिहास रचा है।

वैभव सूर्यवंशी ने IPL में रचा हैरतअंगेज इतिहास, धुआं-धुआं हुआ यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी का बुधवार को आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में जमकर बल्ला गरजा। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के युवा ओपनर ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ तूफानी पारी खेली। वह मुल्लांपुर के मैदान पर सिर्फ तीन रनों से शतक से चूके। 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने 29 गेंदों का सामना करने के बाद 97 रन बटोरे, जिसमें 5 चौके और दो छक्के शामिल हैं। उन्हें आठवें ओवर में प्रफुल हिंगे ने पवेलियन की राह दिखाई। हालांकि, 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने शतक से चूकने के बावजूद हैरतअंगेज इतिहास रच डाला। वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के एक सीजन में बतौर अनकैप्ड सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं। अनकैप्ड खिलाड़ी उसे कहा जाता है, जिसने कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला।

धुआं-धुआं हुआ यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड

सूर्यवंशी मौजूदा सीजन में 15 मैचों में 680 रन बटोर चुके हैं। उनका औसत 45.33 का स्ट्राइक रेट 242.85 का है। सूर्यवंशी ने अपने सलामी जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड धुआं-धुआं किया है। यशस्वी ने आईपीएल 2023 में अनकैप्ड प्लेयर के रूप में 14 मैचों में 625 रन जुटाए थे। यशस्वी को उस साल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला था। वह अभी तक भारतीय टीम की ओर से 28 टेस्ट, चार वनडे और 23 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। सूर्यवंशी भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से जमकर महफिल लूट रहे हैं। उन्हें जल्द से जल्द टीम इंडिया में शामिल करने की मांग उठ रही है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

एक IPL सीजन में अनकैप्ड प्लेयर द्वारा सबसे ज्यादा रन

680 - वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स, 2026)

625 - यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स, 2023)

616 - शॉन मार्श (किंग्स इलेवन पंजाब, 2008)

573 - रियान पराग (राजस्थान रॉयल्स, 2024)

549 - प्रभसिमरन सिंह (पंजाब किंग्स, 2025)

वैभव सूर्यवंशी के दम पर RR ने बनाया विशाल स्कोर

वैभव सूर्यवंशी की दमदार पारी के दम पर राजस्थान टीम ने एलिमिनेटर में 243/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी आआर को सूर्यवंशी ने तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने यशस्वी जायसवाल (29 गेंदों में 29) के संग 125 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। सूर्यवंशी ने इस दौरान क्रिस गेल का एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा। वह अब तक 65 छक्के मार चुके हैं। वहीं, वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गेल ने आईपीएल 2012 में 59 सिक्स उड़ाए थे। आरआर के लिए विकेटकीपर ध्रुल जुरेल (21 गेंदों में 50) ने आतिशी अर्धशतक जमाया। कप्तान रियान पराग ने 9 गेंदों में 12 रनों का योगदान दिया।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।