वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में 50 छक्के जड़कर रचा इतिहास, आंद्रे रसेल को छोड़ा पीछे
Vaibhav Sooryavanshi RR vs LSG: वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी की। 15 वर्षीय बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 में पचास छक्कों का आंकड़ा पार कर लिया है।

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से मंगलवार को आईपीएल 2026 में बाउंड्री का तूफान निकला। वह जयपुर के मैदान पर सिर्फ सात रनों से सेंचुरी से चूक गए। उन्होंने 38 गेंदों में सात चौकों और 10 छक्कों के दम पर 93 रनों की आतिशी पारी खेली। ताबड़तोड़ छक्के लगाने के लिए मशहूर 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में इतिहास रच डाला है। वह आईपीएल के एक सीजन में 50 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। सूर्यवंशी मौजूदा सीजन में 13 मैचों में 53 छक्के ठोक चुके हैं। उन्होंने साथ ही आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड ध्वस्त किया।
क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब
दरअसल, सूर्यवंशी एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर रसेल तीसरे पायदान पर खिसक गए। उन्होंने आईपीएल 2019 में 52 सिक्स उड़ाए थे। रसेल अब भारतीय लीग में बतौर प्लेयर नहीं खेलते। वह कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के पावर कोच हैं। लिस्ट में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल शीर्ष पर काबिज हैं। उन्होंने आईपीएल 2012 में 59 सिक्स जमाए थे। सूर्यवंशी को गेल का ओवरऑल रिकॉर्ड तोड़ने के लिए महज सात छक्कों की दरकार है। आरआर का अभी एक लीग मैच बाकी है।
IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के
59 - क्रिस गेल (2012)
53 - वैभव सूर्यवंशी (2026)
52 - आंद्रे रसेल (2019)
51 - क्रिस गेल (2013)
45 - जोस बटलर (2022)
44 - क्रिस गेल (2011)
42 - अभिषेक शर्मा (2024)
सूर्यवंशी ने दो अहम पार्टनरशिप की
सूर्यवंशी की धमाकेदारी पारी के दम पर राजस्थान ने लखनऊ को 7 विकेट से शिकस्त दी। आरआर ने 221 रनों का विशाल टारगेट पांच गेंद बाकी रहते चेज किया। अपनी पारी की शुरुआती 10 गेंदों में सिर्फ पांच रन बनाने वाले सूर्यवंशी ने 23 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए 75 जबकि ध्रुव जुरेल के संग दूसरे विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की। विकेटकीप जुरेल ने 38 गेंदों में नाबाद 53 और यशस्वी ने 23 गेंदों में 43 रन जुटाए। अगर-मगर के बिना प्लेऑफ की उम्मीदें बनाए रखने के लिए आरआर को आखिरी दो मैच जीतना जरूरी था और गेंदबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजों ने टीम को आसान जीत दिला दी। राजस्थान को अपने आखिरी लीग मैच (24 मई) में मुंबई इंडियंस से भिड़ना है। आरआर अब 13 मैचों में 14 अंक के साथ तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। एलएसजी पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर है।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



