RR के हाथ से निकल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी? स्टुअर्ट ब्रॉड का 'मुंबई इंडियंस' वाला बयान वायरल

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

राजस्थान रॉयल्स के हाथ से वैभव सूर्यवंशी निकल सकते हैं? इस तरह का बयान स्टुअर्ट ब्रॉड ने दिया है। उनका कहना है कि राजस्थान उन्हें 10 साल तक कॉन्ट्रैक्ट नहीं दे सकती। उनका कहना है कि 'मुंबई इंडियंस'  ऐसा कर सकती है। 

RR के हाथ से निकल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी? स्टुअर्ट ब्रॉड का 'मुंबई इंडियंस' वाला बयान वायरल

राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत दमदार अंदाज में की है। पिछले साल के आईपीएल के बाद से ही वे लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें खास बात उनका प्रदर्शन नहीं, बल्कि उनको लोकप्रियता है। वैभव सूर्यवंशी की उम्र भले ही अभी 15 साल हो, लेकिन उन्होंने ऐसा ऑरा बना लिया है, जो सालों तक क्रिकेट खेलने के बाद भी कई खिलाड़ी नहीं बना पाते। ऐसे में अब सामने आ रहा है कि मुंबई इंडियंस आने वाले समय में इस खिलाड़ी को लपक लेगी। इंग्लैंड पूर्व क्रिकेटर ने कहा है कि उनको लगता था कि राजस्थान रॉयल्स उनको ज्यादा समय तक साथ नहीं रखेगी, कोई मुंबई इंडियंस टाइप टीम उनको 10 साल तक अपने साथ जोड़े रख सकती है।

वैभव सूर्यवंशी ही वह कारण हैं, जिसकी वजह से राजस्थान रॉयल्स की इतनी चर्चा हो रही है। आईपीएल का पहला सीजन जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स को सालों तक कोई पूछने वाला नहीं था। यह टीम एक भागीदार टीम ही लगती थी, लेकिन अब खिताब की दावेदार लगने लगी है। इसमें वैभव सूर्यवंशी का बड़ा हाथ है, जिन्हें आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था और इतनी ही रकम में 2026 के लिए रिटेन किया, लेकिन आने वाले सीजन में वे आईपीएल के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें ऑक्शन में जाना होगा। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर स्टुअर्ट ब्रॉड ने दावा किया है कि वैभव सूर्यवंशी को मुंबई इंडियंस अपने साथ जोड़ सकती है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

स्टुअर्ट ब्रॉड ने ‘फॉर द लव ऑफ क्रिकेट’ पॉडकास्ट पर इंग्लैंड के अपने पुराने साथी जोस बटलर से कहा, “राजस्थान रॉयल्स के स्काउटिंग और एकेडमी सिस्टम ने जो भी किया, वह सही था। मुझे याद है जब उन्होंने उसे ऑक्शन में साइन किया था – वह 14 साल का था, शायद 13 साल का भी – और मुझे लगा कि टॉप-फ्लाइट डोमेस्टिक क्रिकेट के लिए इतने कम उम्र के किसी खिलाड़ी को लाना थोड़ा अजीब था। मुझे हैरानी हुई कि क्या वे उसे सिर्फ़ तीन साल के लिए टीम में रखेंगे और मैंने इसके मतलब पर भी सवाल उठाया, क्योंकि ऐसा नहीं है कि आप उसे 10 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर सकते हैं; वह हमेशा मुंबई इंडियंस या किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए जा सकते हैं।”

बटलर भी वैभव के फैन

वहीं, जोस बटलर भी वैभव सूर्यवंशी के फैन लगते हैं, क्योंकि उन्हें उनकी बल्लेबाजी पसंद है। बटलर ने कहा, "वह सिर्फ 15 साल का है और वह पीक क्रिस गेल या वीरेंद्र सहवाग की तरह निडर होकर खेल रहा है — बस फर्क इतना है कि जब वे ऐसा कर रहे थे तो वे 30 या 35 साल के थे। वह लगातार बॉलर्स को पूरे मैदान में पीट रहा है। यह ज़बरदस्त है। वह इसी तरह का प्लेयर है। जब राजस्थान खेल रहा होता है, तो मुझे लगता है कि उसे बैटिंग करते देखने के लिए मुझे टीवी चालू करना होगा। वह इतना एक्साइटिंग है। वह पिछले गेम में सनराइजर्स के खिलाफ पहली बॉल पर आउट हो गया था। हालांकि, कुछ ही मैचों के बाद उसी टीम के खिलाफ सेंचुरी ठोक गी। उस तरह का निडर क्रिकेट खेलने का रिस्क होता है।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।