वैभव सूर्यवंशी बने IPL के नए ‘सिक्सर किंग’, ध्वस्त कर दिया क्रिस गेल का महारिकॉर्ड, सिर्फ 15 पारियों खेल तमाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का तूफान देखने को मिला है। उन्होंने यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वे अब इंडियन प्रीमियर लीग के नए सिक्सर किंग बन गए हैं।

वैभव सूर्यवंशी बने IPL के नए ‘सिक्सर किंग’, ध्वस्त कर दिया क्रिस गेल का महारिकॉर्ड, सिर्फ 15 पारियों खेल तमाम

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का तूफान देखने को मिला है। उन्होंने यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वैभव सूर्यवंशी ने आज के मैच में 7 छक्के जड़ने के साथ ही आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। अब वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग के नए सिक्सर किंग बन गए हैं। वे आईपीएल 2026 में कुल 65 छक्के लगा चुके हैं। इससे पहले एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, लेकिन अब उसे सूर्यवंशी ने तोड़ दिया है।

वैभव सूर्यवंशी ने ध्वस्त कर दिया क्रिस गेल का महारिकॉर्ड

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अब वैभव सूर्यवंशी के नाम हो गया है, जिन्होंने आईपीएल 2026 में कुल 65 छक्के जड़ दिए हैं। वैभव ने सिर्फ 15 पारियों में इतने छक्के जड़े हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने आईपीएल 2012 में 59 छक्के जड़े थे। आंद्रे रसेल इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2019 में 52 छक्के जड़े थे। वहीं, क्रिस गेल ने 2013 में 51 छक्के जड़े थे और लिस्ट में एक बार फिर चौथे स्थान पर हैं। जोश बटलर इस सूची में 45 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

: 65 - वैभव सूर्यवंशी (2026)

, 59 - क्रिस गेल (2012)

, 52 - आंद्रे रसेल (2019)

, 51 - क्रिस गेल (2013)

, 45 - जोस बटलर (2022)।

29 गेंदों में 97 रन बनाकर आउट हुए सूर्यवंशी

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला मुल्लनपुर न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है, जिसमें राजस्थान रॉयल्स पहले बल्लेबाजी कर रही है और वैभव सूर्यवंशी शतक से चूक गए हैं। वे पवेलियन लौट चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में 12 छक्के लेकिन वे 29 गेंदों में 97 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 5 चौके और 12 छक्के जड़े। उन्होंने 334.48 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

वैभव सूर्यवंशी के ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर पहुंचे

आईपीएल 2026 वैभव सूर्यवंशी के शानदार गुजर रहा है। वे इस अब तक सीजन 680 रन बना दिए हैं और अब ऑरेंज कैप भी उनके ही सिर पर है। उन्होंने इस सीजन साढ़े 500 से ज्यादा रन चौके और छक्कों से बनाए हैं। यह 15 वर्षीय वंडर बॉय का दूसरा ही सीजन है लेकिन कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। अब तो दिग्गज गेंदबाज भी मानने लगे हैं कि वैभव सूर्यवंशी किसी बल्लेबाज नहीं बल्कि किसी दैवीय या दानवीय शक्ति का नाम है। जिस तरह से वे गेंदबाजों की पिटाई करते हैं, वह वाकई अद्भुत है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।