वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ा आंद्रे रसेल का महारिकॉर्ड, ऐसी बल्लेबाजी IPL में कभी नहीं देखी होगी
वैभव सूर्यवंशी की आंधी में आंद्रे रसेल का महारिकॉर्ड भी उड़ गया है। ऐसी बल्लेबाजी IPL में आपने पहले कभी नहीं देखी होगी। इस बात की गारंटी है। सबसे तेज गति से 500 से ज्यादा रन वैभव सूर्यवंशी ने बनाए हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में इतनी तेज गति से रन बनाए हैं कि आईपीएल के इतिहास के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। कोई अन्य बल्लेबाज आईपीएल में इतने ज्यादा स्ट्राइक रेट से 500 से ज्यादा रन नहीं बना सका है, जितने ज्यादा स्ट्राइक रेट से वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन रन कूटे हैं। वेस्टइंडीज के खूंखार ऑलराउंडर रहे आंद्रे रसेल का महारिकॉर्ड भी धराशायी हो गया है। सूर्यवंशी अब आईपीएल के नए यूनिवर्स बॉस बन गए हैं, जिनका तोड़ किसी के पास भी नहीं है। आंद्रेस रसेल अब दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं, लेकिन वैभव को पीछे छोड़ने में बल्लेबाजों की हालत खराब हो जाएगी।
राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 500 से ज्यादा रन बना लिए हैं। आईपीएल के एक सीजन में 500+ रन बनाने के दौरान सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वैभव सूर्यवंशी का है। उन्होंने 2019 में आंद्रे रसेल द्वारा बनाया गया रिकॉर्ड भी धराशायी कर दिया है। 2019 के सीजन में आंद्रे रसेल ने 204.8 के स्ट्राइक रेट से 500 से ज्यादा रन बनाए थे, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने 2026 के सीजन में 236.3 के स्ट्राइक रेट से 500 से ज्यादा रन बना दिए हैं।
आईपीएल सीजन में कम से कम 500 रन सबसे तेज गति से बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने इसी सीजन 202 के स्ट्राइक रेट से 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। वैभव, रसेल और अभिषेक के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं है, जिसका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा का हो और सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए हों। लिस्ट में चौथे नंबर पर निकोलस पूरन हैं, जिनका स्ट्राइक रेट 2025 में 196.2 का था। ट्रैविस हेड ने 2024 में 191.5 के स्ट्राइक रेट से 500 से ज्यादा रन बनाए हुए हैं।
एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा स्ट्राइक-रेट (कम से कम 500+ रन)
236.3 - वैभव सूर्यवंशी (2026)*
204.8 - आंद्रे रसेल (2019)
202.0 - अभिषेक शर्मा (2026)
196.2 - निकोलस पूरन (2025)
191.5 - ट्रैविस हेड (2024)
वैभव सूर्यवंशी का बल्ला इस सीजन आग उगल रहा है। उनका यह दूसरा ही सीजन है। तीन शतक वे अब तक अपने आईपीएल करियर में जड़ चुके हैं। चौथे शतक से वे मंगलवार 19 मई को चूक गए, लेकिन 10 छक्कों की मदद से 90 से ज्यादा रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। वे 50 से ज्यादा छक्के इस सीजन जड़ चुके हैं। कोई अन्य भारतीय खिलाड़ी इस उपलब्धि तक नहीं पहुंचा है।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



