वैभव सूर्यवंशी एलिमिनेटर में बने 'पावरप्ले किंग', IPL का 10 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
वैभव सूर्यवंशी ने एसआरएच बनाम आरआर एलिमिनेटर में गजब की पारी खेली। सूर्यवंशी का पावरप्ले में रौद्र रूप दिखा। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एक 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला है।

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बुधवार को आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में आतिशी बल्लेबाजी की। वह सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ महज तीन रनों से सेंचुरी से चूक गए। ओपनर सूर्यवंशी ने मुल्लांपुर के मैदान पर 29 गेंदों का सामना करने के बाद 97 रन बटोरे, जिसमें पांच चौके और 12 छक्के हैं। वह आठवें ओवर में प्रफुल हिंगे का शिकार बने। सूर्यवंशी का पावरप्ले यानी शुरुआती छह ओवर में गजब का रौद्र रूप दिखा। एसआरएच का जब पावरप्ले समाप्त हुआ, तब सूर्यवंशी 20 गेंदों में 60 रन बनाकर क्रीज पर थे। हैदराबाद का स्कोर 80/0 था। सूर्यवंशी नए 'पावरप्ले किंग' बन गए हैं।
10 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त
दरअसल, सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के एक सीजन में पावरप्ले में सर्वाधिक रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। वह 19वें सीजन में 15 मैचों में अब तक शुरुआती छह ओवर में 490 रन जोड़ चुके हैं। उन्होंने डेविड वॉर्नर का 10 साल पुरना रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ सलामी बल्लेबाज वॉर्नर ने आईपीएल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से पावरप्ले में 476 रन जुटाए थे। वॉर्नर अब आईपीएल में नहीं खेलते। उनके बाद लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टैविस हेड हैं। एसआरएच के ओपनर हेड ने आईपीएल 2024 में पावरप्ले में 402 रन बटोरे थे।
एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा पावरप्ले रन
490 - वैभव सूर्यवंशी (2026)
467 - डेविड वॉर्नर (2016)
402 - ट्रैविस हेड (2024)
402 - साई सुदर्शन (2025)
382 - एडम गिलक्रिस्ट (2009)
सूर्यवंशी ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के
सूर्यवंशी की पारी की बदौलत राजस्थान टीम ने हैदराबाद के खिलाफ 243/8 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। सूर्यवंशी ने अपनी पारी के दौरान आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ा। वह 65 सिक्स जमा चुके हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल को पछाड़ा। गेल ने आईपीएल 2012 में 59 छक्के मारे थे। इस मुकाबले में उतरने से पहले सूर्यवंशी छक्कों के मामले में गेल से छह छक्के पीछे थे। एक समय तो लगा रहा था कि सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी गेल से छीन लेंगे। उन्होंने आईपीएल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से पुणे वारियर्स के खिलाफ 30 गेंदों में शतक जमाया था। गेल ने तब 66 गेंदों में 175 रन की पारी खेली थी, जिसमें 17 छक्के और 13 चौके लगाए। गेल के बाद आईपीएल में सबसे तेज शतक सूर्यवंशी ने ही ठोका है। उन्होंने पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस के सामने 35 गेंदों में सैकड़ा पूरा किया था।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



