IPL के 19 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा महाचमत्कार, वैभव सूर्यवंशी और जडेजा ने बनाया रिकॉर्ड

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वैभव सूर्यवंशी और रविंद्र जडेजा के बीच एक मैच ही में दो बार कुछ ऐसा हो गया, जो आईपीएल के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। इस तरह एक नया रिकॉर्ड बन गया। इसे तोड़ना काफी ज्यादा कठिन है। 

IPL के 19 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा महाचमत्कार, वैभव सूर्यवंशी और जडेजा ने बनाया रिकॉर्ड

IPL के 19 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब एक ही मैच में दो खिलाड़ियों के बीच दो बार अर्धशतकीय साझेदारी हुई है। ऐसा राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और रविंद्र जडेजा के बीच हुआ है। दोनों ने पहले तो गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 में तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की और फिर छठे विकेट के लिए भी 50 से ज्यादा रन जोड़े। आईपीएल में पहली बार ऐसा हुआ है, जब दो खिलाड़ियों ने दो बार इतनी बड़ी-बड़ी साझेदारियां की हैं।

दरअसल, आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स के दो विकेट जल्दी गिर गए थे। इसके बाद मैनेजमेंट ने रविंद्र जडेजा को नंबर पांच पर प्रमोट कर दिया था। रविंद्र जडेजा ने ओपनर वैभव सूर्यवंशी का अच्छा साथ निभाया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में नाबाद 73 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद रविंद्र जडेजा चोटिल हो गए और मैदान से रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर लौट गए। इसके बाद एक बार फिर से वे बल्लेबाजी के लिए उतरे। तब तक 3 और विकेट राजस्थान रॉयल्स ने खो दिए थे।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

5 विकेट गिरने के बाद एक बार फिर से रविंद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए, जहां उन्हें फिर से वैभव सूर्यवंशी का साथ मिला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए फिर से एक अर्धशतकीय साझेदारी हुई। दोनों ने 28 गेंदों में 54 रन जोड़े। इस तरह आईपीएल के इतिहास में पहली बार किसी एक पारी में दो बार दो बल्लेबाजों के बीच दो अलग-अलग विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई है। इस तरह एक नया रिकॉर्ड आईपीएल में बना है, जिसे तभी तोड़ा जा सकता है, जब एक बार अर्धशतकीय और एक बार शतकीय साझेदारी हो या दोनों बार शतकीय साझेदारी हो या फिर तीन बार दो बल्लेबाज साथ में खेलकर अर्धशतक जड़ें।

वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में 47 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों की बदौलत 96 रन बनाए। कगिसो रबाडा ने उनको प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच आउट कराया, जबकि 35 गेंदों में 45 रनों की पारी दो बार में रविंद्र जडेजा ने खेली। वे नाबाद लौटे। राजस्थान रॉयल्स ने 214 रन 6 विकेट खोकर बनाए। आखिर में 11 गेंदों में 38 रन डोनावैन फरेरा ने बनाए। हालांकि, शुभमन गिल के शतक के आगे सब फीके पड़ गए। गुजरात टाइटन्स ने इस मैच को 18.4 ओवर में खत्म कर दिया। शुभमन गिल शतक जड़ने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।