वैभव सूर्यवंशी- अभिषेक शर्मा ओपनर, रजत पाटीदार कप्तान, भुवी-रबाडा-आर्चर की गेंदबाजी, IPL 2026 की बेस्ट प्लेइंग XI

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आईपीएल 2026 का लीग स्टेज खत्म हो चुका है और कुल 70 मुकाबले खेले जा चुके हैं। अब 26 मई से प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे। लीग स्टेज के सभी मुकाबले खत्म होने के बाद आईपीएल 2026 की बेस्ट प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है आइए आज हम आपको बताते हैं।

वैभव सूर्यवंशी- अभिषेक शर्मा ओपनर, रजत पाटीदार कप्तान, भुवी-रबाडा-आर्चर की गेंदबाजी, IPL 2026 की बेस्ट प्लेइंग XI

आईपीएल 2026 का लीग स्टेज खत्म हो चुका है और कुल 70 मुकाबले खेले जा चुके हैं। अब 26 मई से प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे। लीग स्टेज के सभी मुकाबले खत्म होने के बाद आईपीएल 2026 की बेस्ट प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है आइए आज हम आपको बताते हैं।

वैभव सूर्यवंशी- अभिषेक शर्मा ओपनर, नंबर- 3-4 पर ये बैटर

आईपीएल 2026 में बतौर सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 14 मैचों में 232 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ 583 रन बनाए हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी गजब के फॉर्म दिखाई है। उन्होंने 14 मैचों में 563 रन 206 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के ही बाएं हाथ के बल्लेबाज इशान किशन ने भी आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस सीजन अब तक 14 मैचों में 569 रन 178 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं। नंबर चार पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अच्छी बल्लेबाजी की है। उन्होंने 14 मैचों में 498 रन 168 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

रजत पाटीदार कप्तान, हेनेरिक क्लासेन विकेट कीपर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने इस सीजन अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों से प्रभावित किया है। उन्होंने आईपीएल 2026 में छक्कों की झड़ी लगा दी है। मध्य के ओवरों में स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ दमदार छक्कों के अलावा रजत पाटीदार ने सूझबूझ भरी कप्तानी से टीम को मैच भी जिताए हैं। आईपीएल 2026 में अब तक उनसे बेहतर कप्तान कोई भी नहीं रहा है। रजत पाटीदार ने बतौर बल्लेबाज इस सीजन 12 पारियों में 393 रन बेहतरीन स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनेरिक क्लासेन मध्य क्रम में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। वह किसी भी नंबर पर गेंदबाजों को तहस-नहस करने का माद्दा रखते हैं। क्लासेन विकेटकीपर की भी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। उन्होंने इस सीजन अब तक 14 मैचों में कुल 159 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 606 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने विकेटकीपिंग में भी कमाल का प्रदर्शन किया है।

क्रुणाल पांड्या और राशिद की स्पिन जोड़ी, ये तेज गेंदबाजी यूनिट

क्रुणाल पांड्या के लिए आईपीएल 2026 बेहद शानदार गया है। उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वहीं, राशिद खान ने भी आईपीएल 2026 में बतौर स्पिन गेंदबाज कमाल की गेंदबाजी की है। तेज गेंदबाजी क्रम में भुवनेश्वर कुमार, कगिसो रबाडा और जोफ्रा आर्चर ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए क्रमश: 24-24 और 21 विकेट लिए हैं। इस तरह अगर आईपीएल 2026 के लीग स्टेज तक की प्लेइंग इलेवन बनाई जाए तो प्रदर्शन के आधार पर इससे बेहतरीन प्लेइंग इलेवन नहीं हो सकती है।

ये है लीग स्टेज के बाद आईपीएल 2026 की पूरी टीम

सलामी बल्लेबाज के रूप में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए ईशान किशन। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए श्रेयस अय्यर। पांचवें नंबर पर कप्तानी और बल्लेबाजी के लिए आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार और छठवें नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में हेनरिक क्लासेन। क्रुणाल पांड्या और राशिद खान के रूप में स्पेन गेंदबाजी और जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी और इसके बाद भुवनेश्वर कुमार, कगिसो रबाडा और जोफ्रा आर्चर की तेज गेंदबाजी यूनिट। इंपैक्ट प्लेयर के रूप में प्लेयर के रूप में साई सुदर्शन और मोहम्मद सिराज को जरूरत के अनुसार लिया जा सकता है।

आईपीएल 2026 लीग स्टेज खत्म होने के बाद बेस्ट प्लेइंग XI

प्लेइंग XI- वैभव सूर्यवंशी- अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान) हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, कगिसो रबाडा, जोफ्रा आर्चर।

इंपैक्ट प्लेयर- मोहम्मद सिराज/ साई सुदर्शन।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।