VIDEO: वैभव सूर्यवंशी ने ऑन एयर छुपाई 'A' सेलिब्रेशन की हकीकत, लेकिन ड्रेसिंग रूम में उगल दिया राज
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अर्धशतक जड़ने के बाद A बनाकर सेलिब्रेशन किया था। इसका खुलासा उन्होंने पहले तो नहीं किया, लेकिन ड्रेसिंग रूम में जरूर कर दिया।

राजस्थान के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी जब लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जयपुर में शतक से चूके तो वह बहुत निराश नजर आए। हालांकि, जब अर्धशतक उन्होंने पूरा किया तो बहुत ही ज्यादा खुश दिखे। यहां तक कि उन्होंने एक सेलिब्रेशन भी किया, जो अभी तक उन्होंने नहीं किया था। एक A बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी खुशी जाहिर की थी। हालांकि, हैरानी की बात यह थी कि ऑन एयर उन्होंने इसका मतलब नहीं बताया था, लेकिन ड्रेसिंग रूम में जाकर वैभव सूर्यवंशी ने इस बात का राज का खोला कि वह A वाला सेलिब्रेशन आखिर क्या था?
दरअसल, वैभव सूर्यवंशी ने A बनाकर अर्धशतक का जश्न मनाया था। वे 93 रन बनाकर आउट हो गए थे। प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड उन्हें मिला। उस दौरान इंटरव्यू में जब ए वाले सेलिब्रेशन को लेकर उनसे पूछा गया तो उन्होंने इसके बारे में नहीं बताया। वैभव सूर्यवंशी ने कहा था, ", मुझे इसका मतलब नहीं पता। मैं हर मैच में कुछ नया करता हूं। मैं सच में इसकी कोई प्लानिंग नहीं करता। इसके पीछे कोई मतलब नहीं है। पिछले मैच में मैंने जो सेलिब्रेशन किया था, उसका भी कोई मतलब नहीं था। मैं बस नई चीजें ट्राई करता रहता हूं।"
वहीं, जब ड्रेसिंग रूम में राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर ने वैभव सूर्यवंशी से A सेलिब्रेशन के बारे में पूछा तो वैभव ने फटाक से इसका जवाब दे दिया। ऑन एयर जिसके बारे में वह गोल-मोल बातें कर रहे थे और झूठ बोल रहे थे, उसके बारे में ड्रेसिंग रूम में साफ शब्दों में बता दिया कि उनका ए वाला सेलिब्रेशन अपनी मां के लिए था। उनकी मां का नाम ए से शुरू होता है। आरती सूर्यवंशी उनकी मां का नाम इंटरनेट पर बताया गया है। आरआर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वैभव कहते हैं, "यह मैंने अपनी मम्मी को डेडिकेट किया है। उनका नाम ए से शुरू होता है। मैं चाहता नहीं था कि सबको बताऊं, क्योंकि यह थोड़ा निजी मामला है। मैं चाहता था कि इसे कंटीन्यू करूं, लेकिन यह उन्हीं के लिए था।"
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे हैं। वैभव आईपीएल के इतिहास के पहले ऐसे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने 50 से ज्यादा छक्के एक सीजन में जड़े हैं। इसके अलावा सबसे तेज गति से 500 से ज्यादा रन एक सीजन में बनाने वाले वे पहले बल्लेबाज बन गए हैं। आईपीएल 2026 के ऑरेंज कैप की रेस में भी वैभव सूर्यवंशी सबसे आगे चल रहे हैं।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



