वैभव सूर्यवंशी IPL में 100 छक्के पूरा करने से महज इतने कदम दूर, लिखा जाएगा एक और नया इतिहास

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी एक और रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। यह रिकॉर्ड है आईपीएल में सबसे तेज 100 छक्के पूरे करने का। वैभव सूर्यवंशी को छक्कों का शतक पूरा करने के लिए 11 बड़े शॉट्स चाहिए। फिलहाल रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम है।

वैभव सूर्यवंशी IPL में 100 छक्के पूरा करने से महज इतने कदम दूर, लिखा जाएगा एक और नया इतिहास

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का एक और रिकॉर्ड इंतजार कर रहा है। यह रिकॉर्ड है आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज 100 छक्कों का। वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक अपने छोटे से आईपीएल करियर में 89 छक्के जड़ दिए हैं। वैभव 11 छक्के और जड़ इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं। फिलहाल आईपीएल में सबसे तेज 100 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल के नाम है। बता दें, वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर एक्शन में 29 मई को नजर आने वाले हैं, जब राजस्थान रॉयल्स का क्वालीफायर-2 में मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा। यह मैच भी न्यू चंडीगढ़ में ही खेला जाना है, जहां वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद की बैंड बजाई थी।

वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक आईपीएल में अभी तक खेले 22 मैचों में 89 छक्के जड़े हैं। इन 89 छक्कों को जड़ने के लिए उन्होंने महज 402 गेंदें ली है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

वहीं आईपीएल में सबसे तेज 100 छक्के जड़ने वाले आंद्रे रसेल ने ‘छक्कों का शतक’ पूरा करने के लिए 657 गेंदें ली थी।

वैभव सूर्यवंशी और आंद्रे रसेल के बीच अभी बहुत बड़ा अंतर है। ऐसे में वैभव इस रिकॉर्ड को भी जल्द अपने नाम करना चाहेंगे।

अगर राजस्थान रॉयल्स फाइनल तक पहुंचती है तो निश्चित रूप से जिस फॉर्म में वैभव सूर्यवंशी है उसे देखते हुए यह रिकॉर्ड इसी सीजन टूट सकता है। वहीं अगर उनकी टीम क्वालीफायर-2 में ही बाहर होती है तो वैभव सूर्यवंशी के पास इस सीजन यह कारनामा करने के लिए एक ही मैच होगा।

अगर क्वालीफायर-2 में वैभव सूर्यवंशी 11 छक्के नहीं लगा पाते हैं और उनकी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाती है तो उन्हें अगले साल तक का इंतजार करना होगा।

वैभव सूर्यवंशी 1000 आईपीएल रन के भी करीब

वैभव सूर्यवंशी अपने 1000 आईपीएल रन के भी बेहद करीब है। अभी तक 22 मैचों में उनके बल्ले से 932 रन निकले हैं। वह 1000 रन के आंकड़े थे। 68 रन दूर हैं। वैभव सूर्यवंशी की नजरें इसी सीजन इस रिकॉर्ड को भी हासिल करने पर होगी।

अगर वैभव सूर्यवंशी इस सीजन 1000 रन का आंकड़ा छूते हैं तो वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन के नाम है। उन्होंने मात्र 25 पारियों में 1000 आईपीएल रन बनाए थे। वहीं ऑलओवर रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज शॉन मार्श के नाम है, जिन्होंने महज 21 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया था, जो आज भी बरकरार है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।