उर्विल पटेल ने बुलेट की रफ्तार से भी तेज गति से ठोकी फिफ्टी, मदर्स डे पर दिखाया 'पापा' वाला नोट

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

उर्विल पटेल ने बुलेट की रफ्तार से भी तेज गति से IPL 2026 के मैच में अर्धशतक जड़ा। इसके बाद उन्होंने 'पापा' वाला नोट दिखाया। हालांकि, आज मदर्स डे है, लेकिन उन्होंने पापा का जिक्र अपने नोट में किया है। 

उर्विल पटेल ने बुलेट की रफ्तार से भी तेज गति से ठोकी फिफ्टी, मदर्स डे पर दिखाया 'पापा' वाला नोट

चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने रविवार 10 मई को ऐसा कोहराम मचाया, जिसे सालों तक याद रखा जाएगा। उर्विल पटेल ने महज 13 गेंदों में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना अर्धशतक पूरा किया, जो इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक आईपीएल का है, जबकि आईपीएल के इतिहास में यह संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक भी है। उनकी पारी ने तो सुर्खियां बटोरी ही, साथ में चेन्नई सुपर किंग्स के इस बल्लेबाज ने मदर्स डे पर पापा वाला नोट दिखाकर सभी को चौंका दिया।

10 मई को पूरी दुनिया मदर्स डे मना रही है, लेकिन उर्विल पटेल ने मदर्स डे पर अपने फादर को अपना अर्धशतक डेडीकेट किया। उर्विल पटेल ने जैसे ही 13 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया तो अपनी जेब से एक नोट निकाला, जिस पर लिखा था दिस इस फोर यू पापा यानी यह आपके लिए है पापा। इसके अलावा गुजराती में भी कुछ शब्द लिखे हुए थे, जो સધી જોગણી મેલડી ગોગા સિકોતર માતા આશિર્વાદ છે। इसका मतलब है कि साधी, जोगनी, मेलडी, गोगा और सिकोतर माता का आशीर्वाद। ये गुजरात के देवी-देवताओं के नाम हैं, जिनके आशीर्वाद का जिक्र उर्विल ने किया है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

उर्विल पटेल उस समय बल्लेबाजी के लिए उतरे थे, जब टीम को अच्छी शुरुआत संजू सैमसन ने दिला दी थी। इसके बाद उर्विल को एक तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम के लिए रन चेज को आसान करना था, जो उन्होंने किया। उर्विल पटेल ने 23 गेंदों में 65 रन बनाए और वे शाहबाज अहमद की गेंद पर आवेश खान के हाथों कैच आउट हो गए। अपनी इस पारी में 2 चौके और 8 छक्के जड़े। आपको जानकर हैरानी होगी कि वह पहले भी ऐसी तूफानी पारियां प्रोफेशनल क्रिकेट में खेल चुके हैं।

उर्विल पटेल के नाम मेंस टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने का संयुक्त वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। वे 28 गेंदों में शतक जड़ चुके हैं। 2024-25 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने गुजरात के लिए त्रिपुरा के खिलाफ 28 गेंदों में शतक पूरा किया था। 10 गेंदों में 42 रन इस मैच में उन्होंने बना लिए थे। यह आईपीएल के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज के सबसे ज्यादा रन हैं। साल 2015 में एबी डिविलियर्स ने 41 रन बनाए थे। 2023 में यशस्वी जायसवाल ने भी 41 रन बनाए हुए हैं, लेकिन उर्विल ने 42 रन बनाकर इन्हें पीछे छोड़ दिया। उर्विल के साथ समस्या यह रही है कि वे कंसिस्टेंट रन नहीं बनाते हैं, जिसकी वजह से टीम से अंदर-बाहर होते हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।