शर्मनाक: होटल के बाथरूम में मोबाइल से बनाया महिला खिलाड़ियों का VIDEO, 2 क्रिकेटर गिरफ्तार

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

श्रीलंका की अंडर 19 क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ियों पर आरोप है कि उन्होंने महिला टीम की खिलाड़ियों के वीडियो बनाए हैं। इस मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया। हालांकि, जल्द ही उनको बेल भी मिल गई।  

शर्मनाक: होटल के बाथरूम में मोबाइल से बनाया महिला खिलाड़ियों का VIDEO, 2 क्रिकेटर गिरफ्तार

श्रीलंका की अंडर 19 मेंस क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ियों ने बदमतीजी की सारें हदें पार कर दीं। दो क्रिकेटरों ने मिलकर होटल के बाथरूम में महिला खिलाड़ियों की वीडियो बना ली। इस कृत्य के लिए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया। हालांकि, बाद में वह बेल पर छूट गए। मामला कोलंबो के नाराहेनपीटा का है, जहां दो युवा खिलाड़ियों पर महिला खिलाड़ियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप है। इस वजह से उन्हें कुछ समय के लिए हवालात की हवा भी खानी पड़ी। बाद में 5 लाख श्रीलंकाई रुपयों के मुचलके पर उन्हें रिलीज किया गया।

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट की मानें तो क्रिकेटरों को इस हफ़्ते की शुरुआत में इस मामले में गिरफ्तार किया गया था, जब होटल में रुकी महिला खिलाड़ियों ने उनकी शिकायत की थी कि उनके बाथरूम में मोबाइल फ़ोन से उनकी फिल्म बनाई जा रही है। श्रीलंका पुलिस ने इस मामले को लेकर क्रिकइंफो को बताया कि नाराहेनपीटा पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि क्या इनमें से कोई वीडियो ऑनलाइन शेयर किया गया है या नहीं?

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

अपनी शुरुआती सुनवाई के लिए अलुथकड़े मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किए जाने के बाद, खिलाड़ियों को अगली बार 25 मई को कोर्ट में पेश होना है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड यानी एसएलसी ने अपनी तरफ़ से किसी भी डिसिप्लिनरी कार्रवाई की घोषणा नहीं की है। हालांकि, पिछले 48 घंटों में बोर्ड में काफ़ी उतार-चढ़ाव रहा है, जिसमें पिछले अधिकारियों को हटाना और ट्रांसफ़ॉर्मेशन कमेटी की नियुक्ति शामिल है।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में हाल ही में सरकार के दबाव के बाद तख्तापलट हुआ है। एसएलसी के चीफ समेत बाकी सदस्यों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में एक अंतरिम कमिटी बनाई गई है, जो अब इस मामले को भी देखेगी, क्योंकि इस तरह की हरकतें किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जा सकती। खासकर अंडर 19 क्रिकेट में अगर इस तरह की चीजें होंगी तो फिर आगे चलकर तो चीजें और खराब हो जाएंगी। यही कारण है कि बोर्ड भी इन खिलाड़ियों पर ऐक्शन ले सकता है और मामले की जांच कर सकता है कि आखिर सच्चाई क्या है।

वैसे भी श्रीलंका क्रिकेट में काफी समय से उथल-पुथल चल रही है। मुख्य टीमें भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं। इसके अलावा खिलाड़ियों के साथ भी बोर्ड का टकराव देखने को मिला है, जिसमें कुछ खिलाड़ियों को आईपीएल के लिए एनओसी देने में बोर्ड ने रोड़ा अटकाया है। अब देखना ये है कि नई कमिटी इन मामलों को कैसे सुलझाएगी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।