IPL की पॉइंट्स टेबल में ट्रैफिक जाम, आज एक टीम हो सकती है टूर्नामेंट से बाहर; RCB को मिलेगा इनाम?
IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल में दहाई वाला ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है। आज एक टीम टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है, जबकि RCB को इनाम मिल सकता है और वह नंबर वन की कुर्सी पर जाकर बैठ सकती है।

IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल में दहाई वाला ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है। 49वें मैच तक 6 ऐसी टीमें हैं, जिनके खाते में 10 या इससे ज्यादा अंक हैं। एक टीम तो 14 अंकों तक पहुंच गई है, जबकि एक टीम के खाते में 13 अंक भी हैं। इतना ही नहीं, आज एक टीम टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी RCB को मैच जीतने का बड़ा इनाम मिल सकता है, क्योंकि अगर आज वे जीते तो फिर पॉइंट्स टेबल में नंबर वन की कुर्सी पर पहुंच जाएंगे।
आईपीएल के 19वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में कम से कम 10 पॉइंट्स हैं। एक टीम ऐसी है, जिसके खाते में सिर्फ 4 पॉइंट हैं। यह टीम लखनऊ सुपर जायंट्स है, जो अगर आज आरसीबी से हारी तो फिर टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, क्योंकि इसके बाद एलएसजी सिर्फ 12 अंकों तक पहुंच पाएगी और 12 अंकों पर इस सीजन प्लेऑफ्स का क्वालीफिकेशन योग बन नहीं रहा है।
एलएसजी का मुकाबला आज आरसीबी से है। आरसीबी तीसरे पायदान पर है, लेकिन आरसीबी ने मुकाबला जीता तो फिर बेंगलुरु की टीम सीधे पहले स्थान पर पहुंच जाएगी, क्योंकि 14 अंक तो आरसीबी के हो जाएंगे, साथ ही साथ नेट रन रेट भी एसआरएच से बेहतर है। इस तरह आरसीबी नंबर वन टीम 50 मैचों के बाद होगी। आरसीबी के जीतते ही तीन टीमों के खाते में 13 या इससे ज्यादा अंक हो जाएंगे, जिससे निचले पायदानों पर विराजमान टीमों के लिए मुश्किल हो जाएगी, जो 14 अंकों के साथ क्वालीफाई करने के बारे में सोच रही हैं।
IPL 2026 की फुल पॉइंट्स टेबल देखने के लिए क्लिक करें
49वें मैच तक एसआरएच के खाते में 14, पंजाब के खाते में 13, आरसीबी के खाते में 12, राजस्थान रॉयल्स के खाते में 12 और गुजरात टाइटन्स के खाते में भी 12 पॉइंट्स हैं। इसके अलावा सीएसके भी 10 पॉइंट्स हासिल कर चुकी है। इस तरह इन 6 टीमों ने टॉप पर ट्रैफिक जाम किया हुआ है। ऐसा लग रहा है कि इन्हीं 6 टीमों में से कोई सी चार टीमें प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई करेंगी। एसआरएच को सिर्फ एक जीत प्लेऑफ्स में कदम रखने के लिए चाहिए और पंजाब भी एक मैच जीतकर खुद को सुरक्षित महसूस करेगी, क्योंकि पंजाब के खाते में 15 अंक हो जाएंगे और उस केस में पीबीकेएस प्लेऑफ्स में पहुंच जाएगी, जो 14 अंकों के साथ कुछ टीमें देख रही हैं।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



