IPL में जीते गए मैचों में सबसे ज्यादा रनों के किंग हैं विराट कोहली, टॉप 5 में भारतीयों का दबदबा

Apr 07, 2026 11:57 am ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

IPL में बल्लेबाजी से जुड़े अहम रिकॉर्ड्स की बात हो तो विराट कोहली का कोई सानी नहीं है। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन की बात करें तो विराट कोहली। सबसे ज्यादा शतक की बात करें तो कोहली। सबसे ज्यादा चौके तो भी कोहली। किंग कोहली के नाम आईपीएल इतिहास में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड भी है।

IPL में जीते गए मैचों में सबसे ज्यादा रनों के किंग हैं विराट कोहली, टॉप 5 में भारतीयों का दबदबा

आईपीएल में बल्लेबाजी से जुड़े अहम रिकॉर्ड्स की बात हो तो विराट कोहली का कोई सानी नहीं है। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन की बात करें तो विराट कोहली। सबसे ज्यादा शतक की बात करें तो कोहली। सबसे ज्यादा चौके तो भी कोहली। किंग कोहली के नाम आईपीएल इतिहास में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड भी है। टॉप 5 की लिस्ट में Ro-Ko यानी रोहित-कोहली का दबदबा है। दूसरे नंबर पर हिटमैन रोहित शर्मा हैं। टॉप 5 में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा है। सिर्फ एक विदेशी बल्लेबाज ही इस लिस्ट में जगह बना पाया है।

IPL में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन

1- विराट कोहली

आईपीएल इतिहास में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रनों के मामले में शीर्ष पर आरसीबी की सुपर स्टार विराट कोहली हैं। उन्होंने 127 पारियों में 50.24 की औसत और 139.59 के स्ट्राइक रेट से 4,873 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 37 अर्धशतक जड़े हैं। जीते हुए मैचों में उनका सर्वोच्च स्कोर 113 रन है। कोहली आईपीएल 2026 में भी खेल रहे हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

2- रोहित शर्मा

आईपीएल इतिहास में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन के मामले में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित ने आईपीएल में अपने जीते हुए मैचों की 140 पारियों में 4378 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 38.40 का और स्ट्राइक रेट 138.11 का है। हिटमैन ने जीते हुए मैचों में 1 शतक और 32 अर्धशतक जड़े हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 109 रन है। रोहित शर्मा भी आईपीएल 2026 में खेल रहे हैं।

3- शिखर धवन

लिस्ट में तीसरे नंबर पर शिखर धवन हैं जो आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में जीते हुए मैचों की 112 पारियों में 3973 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 43.66 और स्ट्राइक रेट 132.43 का रहा है। धवन ने आईपीएल में जीते हुए मैचों में 1 शतक और 33 अर्धशतक जड़े हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 101 रन है।

4- डेविड वॉर्नर

लिस्ट में चौथे नंबर पर डेविड वॉर्नर का नाम है जो आईपीएल 2026 में नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने आईपीएल में जीते हुए मैचों की 79 पारियों में 60.82 के जबरदस्त औसत और 153.31 के स्ट्राइक रेट के साथ 3710 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 37 अर्धशतक भी जड़े हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 126 रन रहा है।

5- सुरेश रैना

लिस्ट में सुरेश रैना पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। वह काफी सालों से आईपीएल में नहीं खेलते हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में जीते गए मैचों की 118 पारियों में 3559 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 38.27 का स्ट्राइक रेट 139.35 का है। रैना ने जीते गए मैचों में 1 शतक और 24 अर्धशतक जड़े हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 100 रन रहा है।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में करीब दो दशक का अनुभव रखने वाले चन्द्र प्रकाश को जटिल विषयों का सरल विश्लेषण करने में महारत हासिल है। बचपन में न्यूज के प्रति ऐसा प्रेम हुआ कि रात में रेडियो पर न्यूज बुलेटिन के दौरान पढ़ाई-लिखाई का अभिनय करते लेकिन कान और दिल-दिमाग ध्वनि तरंगों पर अटका रहता। तब क्या पता था कि आगे चलकर न्यूज की दुनिया में ही रचना-बसना है। रेडियो में कभी काम तो नहीं किया लेकिन उस विधा के कुछ दिग्गज प्रसारकों संग टीवी न्यूज की दुनिया में कदमताल जरूर किया। चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने टीवी पत्रकारिता से शुरुआत की। पेशे में पहला दशक टीवी न्यूज के ही नाम रहा जहां उन्होंने 'न्यूज24', 'श्री न्यूज', 'फोकस न्यूज', 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' और भोजपुरी न्यूज चैनल 'हमार टीवी' में अलग-अलग समय पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाई। इस दौरान डेली न्यूज शो के साथ-साथ 'विनोद दुआ लाइव: आजाद आवाज' जैसे कुछ स्पेशल शो के लिए भी लेखन किया। अगस्त 2016 में उन्होंने 'नवभारत टाइम्स' के साथ डिजिटल जर्नलिज्म की दुनिया में कदम रखा। NBT में उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, जियोपॉलिटिक्स, क्राइम, स्पोर्ट्स, कोर्ट से जुड़ी खबरों का लेखन-संपादन किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों समेत महत्वपूर्ण विषयों पर कई स्पेशल सीरीज भी लिखी जिनमें लीगल न्यूज एक्सप्लेनर्स 'हक की बात' की एक लंबी श्रृंखला भी शामिल है। मार्च 2025 से वह लाइव हिंदुस्तान में शब्दाक्षरों के चौके-छक्के जड़ रहे हैं।

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय मूल रूप से यूपी के देवरिया के रहने वाले हैं। गांव की मिट्टी में पलते-बढ़ते, खेत-खलिहान में खेलते-कूदते इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। उसके बाद मैथमेटिक्स का छात्र 'राजनीति कला है या विज्ञान?' में उलझ गया। बी.ए. और बी. एड. की पढ़ाई के बाद पत्रकारिता की ओर रुझान बढ़ा और मॉस कम्यूनिकेशंस में मास्टर्स किया। अभी भी सीखने-समझने का सतत क्रम जारी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।