IPL 2026 सबसे ज्यादा तांडव मचाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, स्ट्राइक रेट छू रहा आसमान; वैभव से पाटीदार तक ये खिलाड़ी लिस्ट में

Vimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से किन बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी की है और कितने रन बनाए हैं यह सवाल कई क्रिकेट प्रशंसकों के मन में होगा। ऐसे में आइए आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

IPL 2026 सबसे ज्यादा तांडव मचाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, स्ट्राइक रेट छू रहा आसमान; वैभव से पाटीदार तक ये खिलाड़ी लिस्ट में

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से किन बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी की है और कितने रन बनाए हैं यह सवाल कई क्रिकेट प्रशंसकों के मन में होगा। ऐसे में आइए आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं। इस सीजन सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले बैटरों में भारत के दो युवा अनकैप्ड खिलाड़ी और आरसीबी के कप्तान भी शामिल हैं। साथ ही इस सूची में अभिषेक शर्मा और टिम डेविड का भी नाम शामिल है।

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी मचा रहे तांडव

आईपीएल 2026 में अब तक कुल 24 मुकाबलों खेले गए हैं, जिसके बाद सर्वाधिक स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाजों की सूची में वैभव सूर्यवंशी का नाम शीर्ष पर है। 15 वर्षीय वंडर बॉय ने इस सीजन गेंदबाजों की जमकर पिटाई की है और छक्कों-चौकों के साथ रनों की बारिश की है। वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसकी सभी पांच पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बनाए हैं। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट आसमान छू रहा है। उन्होंने इस सीजन में अब तक 263.15 की स्ट्राइक रेट बल्लेबाजी की है। वैभव ने इस दौरान 1 अर्धशतकीय पारी खेली है। उन्होंने इस सीजन अब तक चालीस की औसत से रन बनाए हैं और 18 छक्के और 18 चौके भी जड़े हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

प्रियांश आर्या और टिम डेविड भी उगल रहे आग

आईपीएल 2026 में अब तक सर्वाधिक स्ट्राइक रेट रखने वाले दूसरे बल्लेबाज वैभव की तरह एक और युवा अनकैप्ड खिलाड़ी प्रियांश आर्या हैं। पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए इस बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज ने इस सीजन तांडव मचा रखा है और उनका स्ट्राइक रेट इस बात की गवाही देता है। आर्या ने इस सीजन अब तक चार मैचों की चार पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें 29.50 की औसत से कुल 118 रन बनाए हैं और एक अर्धशतक जड़ा है। इस दौरान प्रियांश ने 245.83 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है और 10 चौके और 11 छक्के जड़े हैं। लिस्ट में तीसरे स्थान पर 216.17 की स्ट्राइक रेट के साथ आरसीबी के बल्लेबाज टिम डेविड तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने इस सीजन पांच मैचों की पांच पारियों में 147 की कमाल की औसत के साथ 147 रन बनाए हैं। इस दौरान 1 अर्धशतक जड़ा है और 9 चौके और 13 छक्के लगाए हैं।

अभिषेक शर्मा और रजत पाटीदार भी बिखेर रहे जलवा

इस सीजन अब तक खेले गए मैचों में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट रखने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर अभिषेक शर्मा का नाम है। बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने अब तक कुल 5 मैचों की पांच पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 25.80 की औसत के साथ 129 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 215 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। इस सीजन अब तक अभिषेक के नाम एक अर्धशतक शामिल है। उन्होंने 9 चौके और 13 छक्के लगाए हैं। लिस्ट में पांचवें स्थान पर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार हैं, जो शानदार फॉर्म में गुजर रहे हैं। उन्होंने अब तक 5 मैचों की पांच पारियों में 213.46 की स्ट्राइक रेट और 55.50 की औसत के साथ 222 रन बनाए हैं। पाटीदार ने इस दौरान 12 चौके और 21 छक्के लगाए हैं।

IPL 2026 में अब तक सर्वाधिक स्ट्राइक वाले टॉप-5 बल्लेबाज

  1. वैभव सूर्यवंशी- 263.15

2. प्रियांश आर्या- 245.83

3. टिम डेविड- 216.17

4. अभिषेक शर्मा- 215

5. रजत पाटीदार- 213.46

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।