ये हैं IPL 2026 के टॉप 10 रन स्कोरर, वैभव, गिल और साई ने मिलकर रच दिया नया इतिहास
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 स्कोरर कौन-कौन हैं? इसके बारे में जान लीजिए। 3 बल्लेबाजों ने मिलकर तो एक इतिहास लिख दिया है, जो कि वैभव सूर्यवंशी, शुभमन गिल और साई सुदर्शन हैं।

Top 10 Run Scorer of IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन का समापन हो गया है। आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए वैभव सूर्यवंशी को ऑरेंज कैप मिली है। वैभव सूर्यवंशी ने 776 रन बनाए थे। दो और बल्लेबाज थे, जिन्होंने 700-700 से ज्यादा रन बनाए। ये बल्लेबाज कोई और नहीं, बल्कि गुजरात टाइटन्स के ओपनर शुभमन गिल और साई सुदर्शन थे। इस तरह राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी, जीटी के ओपनर शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने मिलकर एक नया इतिहास भी रच दिया।
आईपीएल के इतिहास में पहली बार 3 बल्लेबाजों ने 700-700 से ज्यादा रन बनाए। इसके अलावा पहली बार ही एक सीजन में एक ही टीम के दो बल्लेबाजों ने 700-700 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। शुभमन गिल और साई सुदर्शन दोनों ने जीटी की ओर से 700 से ज्यादा रन बनाए हैं। अभी तक कुछ सीजन में ज्यादा से ज्यादा 2 ही बल्लेबाजों ने 700 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस तरह एक नया इतिहास आईपीएल 2026 में लिखा जा चुका है।
आखिरी आईपीएल मैच यानी फाइनल तक ऑरेंज कैप के लिए लड़ाई चली है। वैभव सूर्यवंशी क्वालीफायर 2 तक खेले थे। आखिरी मैच में शुभमन गिल और साई सुदर्शन के पास वैभव से आगे निकलने का मौका था। यहां तक कि विराट कोहली भी रेस में थे, लेकिन उनको ऑरेंज कैप के लिए क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ना पड़ता और एक पारी में 176 रन बनाने पड़ते, जो संभव नहीं थे। ऐसे में गिल और सुदर्शन के पास कम से कम मौका था कि वे वैभव से आगे निकल जाएं, लेकिन दोनों बल्लेबाज फाइनल में आरसीबी के खिलाफ सस्ते में आउट हो गए।
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
1. वैभव सूर्यवंशी - 776 रन
2. शुभमन गिल - 732 रन
3. साई सुदर्शन - 722 रन
4. विराट कोहली - 675 रन
5. हेनरिक क्लासेन 624 रन
6. ईशान किशन - 602 रन
7. केएल राहुल - 593 रन
8. मिचेल मार्श - 563 रन
9. अभिषेक शर्मा - 563 रन
10. जोस बटलर - 526 रन
टॉप 10 बल्लेबाजों में सिर्फ दो ही ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनकी टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ्स में नहीं पहुंच पाई थी। इनमें एक हैं केएल राहुल और दूसरे मिचेल मार्श। केएल राहुल ने 593 और मिचेल मार्श ने 563 रन बनाए। वे टॉप 10 में क्रमशः सातवें और आठवें स्थान पर रहे। बाकी के 8 बल्लेबाजों की टीमें प्लेऑफ्स में पहुंची थीं।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



