
आईपीएल इतिहास के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी, टॉप 3 में कैमरन ग्रीन की एंट्री
आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कैमरन ग्रीन ने इतिहास रच दिया। वह अब तक के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। केकेआर ने उन्हें 25.2 करोड़ रुपये में खरीदा। इतना ही नहीं, ग्रीन आईपीएल के इतिहास के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके हैं। वह ऋषभ पंत के 27 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए।
आईपीएल 2026 से पहले मंगलवार को अबू धाबी में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन के लिए केकेआर ने अपना खजाना खोल दिया। ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.2 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। इस तरह ग्रीन आईपीएल में न सिर्फ अब तक के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने बल्कि टूर्नामेंट के इतिहास के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। वह ऋषभ पंत के 27 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए।
कैमरन ग्रीन के लिए शुरुआत में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स में होड़ दिखी। 11 करोड़ से ऊपर बोली पहुंचने पर जैसे ही रॉयल्स पीछे हटी, सीन में एंट्री हुई चेन्नई सुपर किंग्स की। अब मिनी ऑक्शन में सबसे ज्यादा पर्स वाली केकेआर और दूसरे सबसे ज्यादा पर्स वाली सीएसके के बीच जबरदस्त होड़ दिखी। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल इतिहास में कभी किसी खिलाड़ी पर इतनी ज्यादा राशि की बोली नहीं लगाई थी। वह 24 करोड़ से ऊपर तक की बोली लगा ली लेकिन बाजी हाथ लगी केकेआर के। उसने 25.2 करोड़ रुपये में कैमरन ग्रीन को खरीदा।
आईपीएल इतिहास के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी
ऋषभ पंत- 27 करोड़ (लखनऊ सुपर जॉइंट्स, आईपीएल 2025)
श्रेयस अय्यर- 26.75 करोड़ रुपये (पंजाब किंग्स, आईपीएल 2025)
कैमरन ग्रीन- 25.2 करोड़ रुपये, (केकेआर, आईपीएल 2026)
मिचेल स्टार्क- 24.75 करोड़ (केकेआर, आईपीएल 2024)
वेंकटेश अय्यर- 23.75 करोड़ (केकेआर, आईपीएल 2025)
पैट कमिंस- 20.50 करोड़ (सनराइजर्स हैदराबाद, आईपीएल 2024)
सैम करन- 18.5 करोड़ (पंजाब किंग्स, आईपीएल 2023)
अर्शदीप सिंह- 18 करोड़ (पंजाब किंग्स, आईपीएल 2025)
युजवेंद्र चहल- 18 करोड़ (पंजाब किंग्स, आईपीएल 2025)

लेखक के बारे में
Chandra Prakash Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





