तिलक वर्मा की सुस्ती ने चौंकाया, IPL में 14 साल बाद हुआ ऐसा; शर्मनाक लिस्ट में टॉप पर भारतीय दिग्गज
Tilak Varma KKR vs MI: तिलक वर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ धीमी पारी खेली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक ने एक शर्मनाक लिस्ट में एंट्री कर ली है।

तिलक वर्मा ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, पिछले दो मैचों में अर्धशतक जड़ने वाले तिलक की सुस्ती ने बुधवार को चौंकाया। उन्होंने आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ बेहद धीमी गति से बैटिंग की। उन्होंने ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए 32 गेंदों में एक चौके के जरिए 20 रन बनाए। 23 वर्षीय बल्लेबाज को कार्तिक त्यागी ने 14वें ओवर में आउट किया। तिलक का स्ट्राइक रेट 62.50 का रहा। वह आईपीएल के एक मैच में सबसे कम स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वालों की लिस्ट में नौवें पायदान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में वो खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने कम से कम अपनी पारी में 30 गेंदों का सामना किया।
IPL में 14 साल बाद हुआ ऐसा
तिलक ने एक शर्मनाक सूखा समाप्त किया है। दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 14 साल बाद ऐसा हुआ, जब किसी खिलाड़ी ने 30 या उससे अधिक गेंदों का सामना करने के बाद सबसे धीमी पारी खेली। तिलक से पहले ऐसा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज माइकल हसी ने किया था। उन्होंने 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 32 गेंदों में 19 रन बटोरे थे। उनका स्ट्राइक रेट 59.37 का था। हसी अब सीएसके के बैटिंग कोच हैं। वहीं, शर्मनाक लिस्ट में टॉप पर पूर्व भारतीय दिग्गज सौरव गांगुली हैं। उन्होंने आईपीएल 2008 में केकेआर की तरफ से डेक्कन चार्जर्स के विरुद्ध 30 गेंदों में 14 रन जुटाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 46.66 का रहा।
IPL के एक मैच में सबसे कम स्ट्राइक रेट (कम से कम 30 गेंद)
46.66 - सौरव गांगुली (30 गेंदों में 14) बनाम डेक्कन चार्जर्स (2008)
48.57 - दिनेश कार्तिक (35 गेंदों में 17) बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (2010)
54.83 - मैथ्यू हेडन (31 गेंदों में 17) बनाम मुंबई इंडियंस (2010)
58.06 - युवराज सिंह (31 गेंदों में 18) बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स (2009)
59.37 - जैक्स कैलिस (32 गेंदों में 19) बनाम डेक्कन चार्जर्स (2010)
59.37 - माइकल हसी (32 गेंदों में 19) बनाम राजस्थान रॉयल्स (2012)
61.29 - रिकी पोंटिंग (31 गेंदों में 19) बनाम मुंबई इंडियंस (2008)
61.29 - ब्रेंडन मैकुलम (31 गेंदों में 19) बनामकिंग्स इलेवन पंजाब(2009)
62.50 - तिलक वर्मा (32 गेंदों में 20) बनाम केकेआर (2026)
लड़खड़ते हुए मुंबई इंडियंस ने बनाए 147 रन
मैच की बात करें तो केकेआर ने कोलकाता की परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाते हुए बारिश से 'करो या मरो' मैच में मुंबई को 147/8 के स्कोर पर रोका। केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पावरप्ले में मुंबई इंडियंस का स्कोर चार विकेट पर 41 रन कर दिया। रयान रिकेल्टन (6) का बल्ला नहीं चला जबकि नमन धीर का खाता नहीं खुला। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 15-15 रन बनाए। मुंबई का स्केार 17 ओवर में सात विकेट पर 106 रन था। हालांकि, टीम ने अच्छी वापसी की और पारी का अंत शानदार तरीके से किया, जिसमें कोर्बिन बॉश (18 गेंदों में नाबाद 32) की अहम भूमिका रही। उनकी पारी में दो छक्के और तीन चौके शामिल थे। इससे टीम ने आखिरी तीन ओवरों में 41 रन जोड़े।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



