RCB VS MI मैच में तिलक वर्मा का हुआ ब्रेन फेड और फिर फिसल गया मैच, नमनधीर की मेहनत पर फिरा पानी

Vimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share

रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में तिलक वर्मा के एक ब्रेन फेड मोमेंट ने मैच को मुंबई इंडियंस से छीन लिया और मुंबई की टीम इस सीजन टूर्नामेंट से बाहर हो गई। मुंबई की टीम आधिकारिक तौर पर एलिमिनेट हो चुकी है। तिलक वर्मा का ब्रेन फेड मोमेंट तब हुआ जब पारी का 18वां ओवर गजनफर डाल रहे थे। पूरी कहानी पढ़िए।

RCB VS MI मैच में तिलक वर्मा का हुआ ब्रेन फेड और फिर फिसल गया मैच, नमनधीर की मेहनत पर फिरा पानी

आईपीएल 2026 में रविवार 10 मई को रायपुर में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम इस हार के साथ ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। रायपुर के इस लो स्कोरिंग मैदान पर मुबंई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के सामने 7 विकेट खोकर 167 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे डिफेंडिंग चैंपियन ने आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया।

रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में तिलक वर्मा के एक ब्रेन फेड मोमेंट ने मैच को मुंबई इंडियंस से छीन लिया और मुंबई की टीम इस सीजन टूर्नामेंट से बाहर हो गई। मुंबई की टीम आधिकारिक तौर पर एलिमिनेट हो चुकी है। तिलक वर्मा का ब्रेन फेड मोमेंट तब हुआ जब पारी का 18वां ओवर गजनफर डाल रहे थे और उनके सामने बल्लेबाजी कर रहे थे क्रुणाल पांड्या। क्रुणाल का कैच छोड़कर तिलक वर्मा ने सबसे बड़ी गलती की। हालांकि, इसके बाद एक शानदार कैच पकड़कर तिलक ने मैच में वापसी कराने की कोशिश की लेकिन तब तक शायद बहुत देर हो चुकी थी। तिलक वर्मा में कब क्या गलती की पूरा जानिए।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

पारी के 18वें ओवर में हुआ तिलक वर्मा का ब्रेन फेड

अल्लाफर गजनफर पारी का 18वां ओवर डाल रहे थे। उन्होंने क्रुणाल पांड्या को पहली गेंद पर कोई रन दिया था, जिसके बाद अगली गेंद पर स्वाभाविक था कि वे लंबा शॉट खेलते। पांड्या ने खेला भी। यह आरसीबी की पारी का 17.2वां ओवर था। क्रुणाल पांड्या ने गजनफर की गेंद को बाउंड्री की ओर जोरदार प्रहार किया जहां मौजूद नमनधीर ने बेहतरीन बैलेंस दिखाते हुए कैच पकड़ने की कोशिश की। बैलेंस बिगड़ता देख उन्होंने उस कैच को पास में खड़े तिलक वर्मा की तरफ उछाल दिया लेकिन तिलक वर्मा ने उसे पकड़ने की मंशा ही नहीं जाहिर की। तिलक वर्मा का यहां पर बुरी तरह ब्रेन फेड हुआ। उन्हें लगा कि कैच पकड़ते हुए नमनधीर के पैर बाउंड्री स्कर्ट्रिंग को छू गए हैं, लेकिन बाद में तिलक को लगा कि यह छक्का है, लेकिन नमन धीर ने वास्तव में बाउंड्री को छुआ ही नहीं। क्रुणाल रन नहीं लिए और अंततः यह डॉट बॉल रही।

बाद में अच्छा कैच पकड़ा लेकिन देर हो चुकी थी

तिलक वर्मा की यह गलती तब भारी पड़ गई जब गजनफर की अगली गेंदों पर क्रुणाल पांड्या ने 2 छक्के जड़ दिए और आरसीबी के रन रेट को रीच पर ला दिया। हालांकि, गजनफर की आखिरी गेंद पर तिलक वर्मा ने शानदार कैच बाउंड्री लाइन के बाहर से अंदर की तरफ पकड़ा लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी। चिड़िया खेत चुक चुकी थी। एएम ग़ज़नफ़र की गेंद पर क्रुणाल पांड्या आउट हुए। तिलक वर्मा ने कैच पकड़ा। मैच का सबसे शानदार कैच। क्रुणाल पांड्या ने गेंद को लॉन्ग-ऑन की तरफ़ ज़ोरदार शॉट खेला, जहां तिलक वर्मा ने बाईं ओर दौड़कर उसे लपक लिया। जैसे ही वो बाउंड्री पार करने वाले थे, उन्होंने गेंद को हवा में उछाल दिया और दूसरी कोशिश में वापस आकर कैच लपक लिया। क्रुणाल पांड्या की जुझारू पारी का अंत हुआ। क्रुणाल पांड्या, कैच: तिलक वर्मा, बोल्ड: एएम ग़ज़नफ़र, 73(46)। तिलक वर्मा के कैच छोड़ने के बाद गजनफर की गेंद पर 12 रन आए थे और यही 12 रन मुंबई की हार का बड़ा कारण बने।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।