तिलक वर्मा ने तूफानी शतक जड़कर रचा इतिहास, IPL में विराट कोहली समेत तीन दिग्गजों को पछाड़ा
Tilak Varma Century: तिलक वर्ना ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ तूफानी शतकीय पारी खेली। वह नाबाद लौटे। मुंबई इंडियंस के 23 वर्षीय बल्लेबाज ने इतिहास रच डाला है।

मुंबई इंडियंस (एमआई) के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने सोमवार को आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ तूफानी शतकीय पारी खेली। उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 45 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए। उनके बल्ले से आठ चौके और सात छक्के निकले। यह उनके आईपीएल करियर की पहली सेंचुरी है। तिलक ने उस वक्त मोर्चा संभाला, जब एमआई 44 रनों पर तीन विकेट गंवाकर जूझ रही थी। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा द्वारा डाले गए अंतिम ओवर में दो चौके और दो छक्के लगाकर शतक पूरा किया। तिलक ने 33 गेंदों में फिफ्टी कंप्लीट की थी लेकिन उन्होंने अगले 50 रन 12 गेंदों में जोड़े। उनकी पारी के दम पर एमआई ने 199/5 का स्कोर खड़ा किया।
तिलक वर्मा ने MI की ओर से रचा इतिहास
तिलक वर्मा ने इतिहास डाला है। वह मुंबई इंडियंस के लिए सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं। तिलक ने 23 साल और 163 दिन की उम्र में यह कारनामा किया। उन्होंने कैमरून ग्रीन का रिकॉर्ड तोड़ा है। ग्रीन ने 22 साल और 352 दिन की उम्र में एमआई के लिए शतक जमाया था। वह अब कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का हिस्सा हैं। रोहित शर्मा ने 25 साल और 12 दिन की उम्र में शतक ठोका था। तिलक ने संयुक्त रूप से मुंबई के लिए सबसे तेज शतक जड़ा है। श्रीलंका के पूर्व ओपनर सनथ जयसूर्या ने आईपीएल 2008 में एमआई की ओर से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 45 गेंदों में सेंचुरी जमाई थी।
IPL में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक
45 - सनथ जयसूर्या बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, वानखेड़े, 2008
45 - तिलक वर्मा बनाम गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद, 2026
47 - कैमरून ग्रीन बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, वानखेड़े, 2023
49 - सूर्यकुमार बनाम गुजरात टाइटंस, वानखेड़े, 2023
विराट कोहली समेत तीन दिग्गजों को पछाड़ा
तिलक वर्मा आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की टॉप 10 लिस्ट में सातवें पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने विराट कोहली समेत तीन दिग्गजों को पछाड़ा है। मुरली विजय ने आईपीएल 2010 में सीएसके की तरफ से राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध 46 गेंदों में सेंचुरी जड़ी थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज कोहली ने आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के सामाने 47 गेंदों में सैकड़ा बनाया था। पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल 2011 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 48 गेंदों में शतक पूरा किया था। आईपीएल में सबसे तेज सेंजुरी लगाने का भारतीय रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज है। राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा सूर्यवंशी ने पिछले सीजन में जीटी के सामने 35 गेंदों में सैकड़ा बनाया था।
IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 10 भारतीय
35 - वैभव सूर्यवंशी बनाम गुजरात टाइटंस
37 - यूसुफ पठान बनाम मुंबई इंडियंस
39 - प्रियांश आर्य बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
40 - अभिषेक शर्मा बनाम पंजाब किंग्स
45 - मयंक अग्रवाल बनाम राजस्थान रॉयल्स
45 - ईशान बनाम राजस्थान रॉयल्स
45 - तिलक बनाम गुजरात टाइटंस
46 - मुरली विजय बनाम राजस्थान रॉयल्स
47 - विराट कोहली बनाम पंजाब किंग्स
48 - वीरेंद्र सहवाग बनाम डेक्कन चार्जर्स
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



