IPL में प्लेऑफ्स से ज्यादा टॉप 2 के लिए होती है लड़ाई, क्योंकि मिलते हैं कई फायदे; आप भी जान लीजिए

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

IPL 2026 के प्लेऑफ्स में जाने के साथ-साथ लड़ाई टॉप 2 में बने रहने के लिए भी होती है। इसके अपने फायदे हैं। इसके बारे में जान लीजिए। इस सीजन 4 टीमें टॉप 2 की दावेदार लग रही हैं।

IPL में प्लेऑफ्स से ज्यादा टॉप 2 के लिए होती है लड़ाई, क्योंकि मिलते हैं कई फायदे; आप भी जान लीजिए

IPL 2026 के प्लेऑफ्स के आखिरी पायदान के लिए अभी जंग जारी है, लेकिन एक वर्ल्ड वॉर प्लेऑफ्स की टीम में और होता है, जो है टॉप 2 में बने रहने का। इसके अपने फायदे हैं, जिसकी वजह से टीमें प्लेऑफ्स में जाने के बाद टॉप 2 में सीजन को फिनिश करने का सपना देखती हैं। अभी तक 3 टीमें प्लेऑफ्स में पहुंची हैं, लेकिन टॉप 2 स्थान किसी भी टीम का अभी तय नहीं हो सका है। मौजूदा समय में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी और गुजरात टाइटन्स शीर्ष 2 में हैं, लेकिन इस बात की गारंटी नहीं है कि यही दोनों टीमें टॉप 2 में फिनिश करेंगी।

संभावना इस बात की पूरी-पूरी है कि आरसीबी का तो टॉप स्लॉट पक्का लग रहा है, लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद अपना-अपना आखिरी मैच जीतती हैं या नहीं। अगर कोई टीम हारी तो फिर टॉप 2 की पोजिशन आरसीबी की पक्की होगी। वैसे भी इन्हीं तीन टीमों के टॉप 2 में जाने के चांस हैं। आउट ऑफ द बॉक्स गुजरात टाइन्स ज्यादा से ज्यादा टॉप 2 में पहुंच सकती है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

IPL में टॉप 2 में रहने के फायदे?

IPL की पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 में रहने के अपने फायदे हैं। पहला फायदा तो यह है कि उन्हें सीधे फाइनल का टिकट मिल जाता है, जिस तरह सेमीफाइनल जीतकर मिलता है। हालांकि, सेमीफाइनल वाले केस में एक टीम बाहर हो जाती है, लेकिन आईपीएल में ऐसा नहीं है। टॉप 2 में रहने वाली टीम क्वालीफायर 1 में खेलती हैं। जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाती है, जबकि हारने वाली टीम बाहर नहीं होती, बल्कि उसे एक और मौका फाइनल में जाने का मिलता है।

क्वालीफायर 1 हारने वाली टीम क्वालीफायर 2 में जाती है, जहां उसे एलिमिनेटर की विजेता टीम से भिड़ना होता है। एलिमिनेटर मैच आईपीएल की पॉइंट्स टेबल में तीसरे और चौथे नंबर पर रहने वाली टीमों के बीच होता है। इस तरह क्वालीफायर 2 को जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 की टीम फाइनल में जा सकती है। इसका एक फायदा यह भी है कि क्वालीफायर 1 जीतने वाली टीम को ज्यादा समय फाइनल की तैयारी के लिए मिलता है, जबकि हारने वाली टीम उस मैदान पर क्वालीफायर 2 खेलती है, जहां फाइनल होता है। हालांकि, इस बार ऐसा नहीं होगा। हारने वाली टीम को एलिमिनेटर वाले मैदान पर ही अपना दूसरा क्वालीफायर खेलना होगा।

आईपीएल 2026 में क्वालीफायर 1 में हारने वाली टीम को दूसरा मौका जरूर फाइनल में जाने का मिलेगा, लेकिन उनके लिए शेड्यूल आगे का हेक्टिक होगा। 26 मई को धर्मशाला में पहला क्वालीफायर है और फिर 29 मई को मुल्लांपुर में दूसरा क्वालीफायर है। इसके बाद 31 मई को अहमदाबाद में फाइनल है। इस तरह क्वालीफायर 1 जीतने वाली टीम को सीधे अहमदाबाद चली जाएगी, लेकिन हारने वाली टीम इधर से उधर भटकेगी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।