IPL प्लेऑफ में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली टीमें; MI की बराबरी कर RCB टॉप-2 में; जानें कौन है नंबर-1

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

RCB आईपीएल 2026 प्लेऑफ का टिकट हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है। आईपीएल के इतिहास में यह 11वां मौका है जब आरसीबी प्लेऑफ में पहुंची है। उन्होंने इसी के साथ मुंबई इंडियंस के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

IPL प्लेऑफ में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली टीमें; MI की बराबरी कर RCB टॉप-2 में; जानें कौन है नंबर-1

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 प्लेऑफ का टिकट हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है। आरसीबी ने रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ का टिकट कटाया। आरसीबी की यह इस सीजन की यह कुल 9वीं जीत है और टीम कुल 18 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर बनी हुई है। आरसीबी का आखिरी मैच सनराइजर्स हैदराबाद से 22 मई को है, इस मैच को भी जीतकर उनकी नजरें लीग स्टेज का अंत टॉप-2 में करने पर होगी ताकि उन्हें फाइनल में जगह बनाने के दो मौके मिले। आरसीबी ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर मुंबई इंडियंस के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

आरसीबी ने 11वीं बार कटाया प्लेऑफ का टिकट

यह रिकॉर्ड है आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेऑफ में पहुंचने का। आईपीएल का 19वां सीजन जारी है और आरसीबी की टीम इस दौरान 11 बार कुल प्लेऑफ में पहुंची है। हालांकि उन्हें ट्रॉफी उठाने का मौका एक ही बार मिला है। वहीं 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने भी इतनी ही बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है।

इस सीजन एमआई की हालत काफी निराशाजनक रही। मुंबई ने आईपीएल 2026 में 12 में से 4 ही मैच जीते हैं और वह टूर्नामेंट से भी बाहर हो गए हैं।

वहीं बात सबसे ज्यादा प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली टीम की करें तो पहले पायदान पर 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का नाम है। सीएसके ने 12 बार आईपीएल के इतिहास में प्लेऑफ का टिकट कटाया है। इस सीजन भी वह अभी तक प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। सीएसके ने 12 में से अभी तक 6 मैच जीते हैं और वह पॉइंट्स टेबल में 5वें पायदान पर है। आज यानी 18 मई को उनका मैच सनराइजर्स हैदराबाद से है। अगर आज चेन्नई हारी तो वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी, वहीं जीत उन्हें प्लेऑफ की रेस में जिंदा रखेगी।

IPL प्लेऑफ में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली टीमें

12 - CSK

11 - MI, 𝗥𝗖𝗕*

8 - KKR

7 - SRH

6 - RR, DC

3 - GT, PBKS

2 - LSG

IPL 2026 प्लेऑफ समीकरण

आरसीबी के बाद आईपीएल 2026 प्लेऑफ में पहुंचने के सबसे ज्यादा चांसेस गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के है। अगर आज के मैच में एसआरएच सीएसके को हराने में कामयाब रहती है तो हैदराबाद और गुजरात दोनों ही टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। वहीं चौथे और आखिरी पायदान के लिए पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रेस होगी।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।