IPL में सबसे तेज 120+ का टारगेट चेज करने वाली टीमें, RR चौथे नंबर पर पहुंची, जानिए टॉप पर कौन?

Vimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल में सबसे तेज 120 से अधिक का टारगेट चेज करने वाली टीमों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इस टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में यह खास उपलब्धि हासिल की।

IPL में सबसे तेज 120+ का टारगेट चेज करने वाली टीमें, RR चौथे नंबर पर पहुंची, जानिए टॉप पर कौन?

सोमवार को गुवाहटी के बारसापारा स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 128 रनों के लक्ष्य को 12.1 ओवर में ही हासिल कर लिया था। 47 गेंदें शेष रहते हुए राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से पटखनी दी। यह गुलाबी जर्सी वाली टीम की आईपीएल में सबसे बड़ी जीत है। इतना ही नहीं, इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स आईपीएल में सबसे तेज 120 से अधिक का टारगेट चेज करने वाली टीमों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इस टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में यह खास उपलब्धि हासिल की।

आईपीएल में सबसे तेज 120 से अधिक का टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के पास है। इस टीम ने साल 2024 के आईपीएल सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा दिए गए 166 रनों के लक्ष्य को 9.4 ओवर में ही चेज कर दिया था और इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया था। उस मैच में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 75 रन और ट्रेविस हेड ने 30 गेंदों में 89 रन की पारी खेली थी और लखनऊ के गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया था। इस सूची में दूसरे स्थान पर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम है, जिसने साल 2018 में केकेआर के खिलाफ कोलकाता में खेले गए मुकाबले में 125 रनों के लक्ष्य को 11.1 ओवर में ही चेज कर दिया था।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

सबसे तेज 120 से अधिक का टारगेट चेज करने वाली टीमों में तीसरे स्थान पर डेक्कन चार्जर्स का नाम है, जिसने साल 2008 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 155 रनों के लक्ष्य को 12 ओवर की समाप्ति पर हासिल कर लिया था। इस सूची में अब चौथे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स की टीम आ गई है। रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की युवा टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों पर कड़ा प्रहार करते हुए 128 रनों के लक्ष्य को 12.1 ओवर में ही हासिल कर लिया।

आईपीएल में सबसे तेज 120+ का स्कोर चेज करने वाली टीमें

9.4- एसआरएच बनाम एलएसजी, हैदराबाद, 2024 (166 रनों का लक्ष्य)

11.1 किंग्स 11 पंजाब बनाम केकेआर, कोलकाता, 2018 (125 रनों का लक्ष्य)

12.0 डेक्कन चार्जर्स बनाम मुंबई इंडियंस, डी वाई पाटिल, 2008 (155 रनों का लक्ष्य)

12.1 राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, गुवाहटी, 2026 (128 रनों का लक्ष्य)

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।