भारत की वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान कल होगा, जानिए किस-किसको मिल सकता है मौका?
कल यानी मंगलवार 19 मई को भारत की वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान होना है। अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को एक टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इसके लिए किस-किसको मौका मिल सकता है? ये जान लीजिए।

Team India Squad News: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 का सीजन अपने शबाब पर है। प्लेऑफ्स के लिए जंग जारी है। तीन पायदानों के लिए 7 टीमों के बीच लड़ाई छिड़ी हुई है। इस बीच भारतीय टीम का ऐलान होना है। मंगलवार 19 मई 2026 को भारत की वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान अफगानिस्तान के खिलाफ जून में होने वाली सीरीज के लिए होना है। एकमात्र टेस्ट के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाएगी। टीम की घोषणा आधिकारिक तौर पर तो कल होगी, लेकिन इससे पहले जान लीजिए कि कौन-कौन इसका दावेदार है।
भारतीय टीम 6 जून से एकमात्र टेस्ट मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलती हुई नजर आई। इस टीम में सभी प्रमुख खिलाड़ियों को मौका मिलने की उम्मीद है, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र में खेलते हुए दिखाई दिए हैं। ऋषभ पंत से उपकप्तानी छीने जाने की बात हो रही है। जायसवाल को उपकप्तानी दी जा सकती है। वहीं, जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है और उनका जगह आकिब नबी डार को मौका मिलने की उम्मीद है। हालांकि, प्लेइंग इलेवन में उनको सीधे मौका नहीं मिलेगा। ऐसे में संभावित टीम कैसी हो सकती है? उसे आप नीचे देख सकते हैं।
भारत की संभावित टेस्ट टीम
केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, साई सुदर्शन, कुलदीप यादव, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और आकिब नबी डार
वहीं, अगर बात वनडे सीरीज के लिए संभावित टीम की करें तो सिलेक्टर 15 सदस्यीय टीम के साथ ही जाएंगे। यहां जसप्रीत बुमराह की जगह प्रिंस यादव को मौका मिलने की बात सामने आ रही है। हालांकि, डेब्यू उनका भी दूर लग रहा है। आईपीएल में भले ही उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन मैनेजमेंट और कप्तान कोर टीम के साथ जाएगा। यशस्वी जायसवाल का पत्ता कट सकता है, क्योंकि अब बैकअप विकेटकीपर और ओपनर के तौर पर ईशान किशन को देखा जा रहा है और ऋषभ पंत के बाहर होने की संभावना है। ईशान मिडिल ऑर्डर में भी वनडे टीम में खेल सकते हैं और टॉप ऑर्डर में तो वे दोहरा शतक भी जड़ चुके हैं।
वनडे सीरीज के लिए भारत की संभावित टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



