सुनील नरेन के लिए ऐतिहासिक दिन, IPL में करेंगे वो कारनामा जो आज तक कोई विदेशी नहीं कर पाया; 12 भारतीय लिस्ट में

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कोलकाता नाइट राइडर्स के लॉयल खिलाड़ी सुनील नरेन के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। वह आज आईपीएल में अपना 200वां मैच खेलने वाले हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बनेंगे।

सुनील नरेन के लिए ऐतिहासिक दिन, IPL में करेंगे वो कारनामा जो आज तक कोई विदेशी नहीं कर पाया; 12 भारतीय लिस्ट में

कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज का आईपीएल मैच ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाना है। इस मैच में केकेआर के स्टार स्पिनर सुनील नरेन मैदान पर उतरते ही इतिहास रचेंगे। नरेन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सबसे लॉयल खिलाड़ी रहे हैं, वह काफी लंबे समय से इस टीम के साथ बने हुए हैं। 2012 में आईपीएल डेब्यू करने वाले नरेन आज अपना 200वां आईपीएल मैच खेलने वाले हैं। इसी के साथ वह आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बनेंगे। अब तक 12 भारतीयों ने यह कारनामा किया है, मगर नरेन इस लिस्ट में शामिल होने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बनेंगे।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

सुनील नरेन का आईपीएल करियर

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से 2012 में डेब्यू करने वाले सुनील नरेन पिछले 15 सालों से इसी टीम के साथ बने हुए हैं। ना केकेआर ने उन्हें छोड़ा है और ना ही इस खिलाड़ी ने टीम को। आईपीएल में अभी तक खेले 199 मैचों में वेस्टइंडीज के इस पूर्व स्पिनर ने 6.79 की इकॉनमी के साथ 203 विकेट चटकाए हैं। इतना लंबा आईपीएल करियर होने के बावजूद नरेन की इकॉनमी 7 से कम की है, जो दिखाती है कि वह किस दर्जे के गेंदबाज हैं।

IPL में किसके नाम सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और मुंबई इंडियंस के स्टार ओपनर रोहित शर्मा के नाम है। इन दोनों ही दिग्गज खिलाड़ियों ने अभी तक 279 मैच खेले हैं। इस सीजन कोहली-रोहित इस लिस्ट में एमएस धोनी को पछाड़ने में कामयाब रहे। माही के नाम इससे पहले सबसे अधिक 278 मैच खेलने का रिकॉर्ड था।

विराट कोहली- 279*

रोहित शर्मा- 279*

एमएस धोनी- 278

रवींद्र जडेजा- 265*

दिनेश कार्तिक- 257

शिखर धवन- 222

आर अश्विन- 221

अजिंक्य रहाणे- 209*

सुरेश रैना- 205

रॉबिन उथप्पा- 205

अंबाती रायडु- 204

भुवनेश्वर कुमार- 202*

सुनील नरेन के आईपीएल में कुछ अद्भुत रिकॉर्ड

बेमिसाल MVP ट्रॉफ़ी: उनके नाम मशहूर IPL मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर अवॉर्ड रिकॉर्ड तीन बार (2018, 2024, और 2025) जीतने का रिकॉर्ड है।

एलीट 200 क्लब: वह टूर्नामेंट में 200 विकेट लेने वाले पहले विदेशी बॉलर और कुल मिलाकर तीसरे खिलाड़ी हैं।

बेस्ट इकॉनमी रेट: IPL इतिहास में 300+ ओवर फेंकने वाले सभी बॉलर्स में उनका इकॉनमी रेट सबसे अच्छा है।

रिकॉर्ड सीजन (2024): 2024 में KKR के चैंपियनशिप रन के दौरान, वह IPL इतिहास में एक ही सीज़न में 500+ रन बनाने और कम से कम 15 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बने।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।