सुनील नरेन ने रच दिया इतिहास, IPL में 200 मैच खेलने वाले पहले विदेशी बने; 12 भारतीय कर चुके हैं कारनामा
कोलकाता के स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं, जबकि आईपीएल में दो सौ मैच खेलने वाले 13वें खिलाड़ी बने।

कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर सुनील नरेन ने शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में उतरने के साथ ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में इस मुकाम तक पहुंचे। इससे पहले 12 भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में 200 से अधिक मैच खेल चुके हैं। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी ईडन गार्न्डस में एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
सुनीन नरेन के 200 मैच पूरे
सुनील नरेन ने 2012 में आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डेब्यू किया था। पिछले 14 सीजन के दौरान सुनील नरेन कोलकाता फ्रेंचाइजी के अहम सदस्य रहे हैं। उन्होंने गेंदबाजी के साथ-साथ पारी की शुरुआत से लेकर बैटिंग में निचले क्रम तक बल्लेबाजी की है। सुनील नरेन ने 200 मैचों में 203 विकेट लिए हैं। सुनील नरेन ने जारी सीजन में 11 मैचों में 40 ही रन बनाए लेकिन गेंद से उन्होंने कमाल करके दिखाया है। उन्होंने 11 विकेट लिए हैं। नरेन से पहले 12 भारतीय खिलाड़ी 200 से अधिक मैच खेल चुके हैं।
नरेन आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले पहले विदेशी गेंदबाज हैं। उनसे पहले केवल युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार ही इस आंकड़े तक पहुंच पाए हैं। वे 2012, 2014 और 2024 में आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली कोलकाता टीम के अहम सदस्य रहे। सुनील ने 200 मैचों में 1820 रन बनाए हैं।
गुजरात टाइटंस ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 60वें मुकाबले में टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने फिन एलन (93 रन), अंगकृष रघुवंशी (नाबाद 82 रन) और कैमरन ग्रीन (नाबाद 52 रन) के अर्धशतकों से शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद दो विकेट पर 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
एलन और रघुवंशी ने दूसरे विकेट के लिए 41 गेंद में 95 रन की भागीदारी की। फिर रघुवंशी और ग्रीन ने तीसरे विकेट के लिए 53 गेंद में 108 रन की नाबाद साझेदारी निभाई। गुजरात टाइटंस के लिए मोहम्मद सिराज और साई किशोर को एक एक विकेट मिला।
दोनों टीमें इस प्रकार है
केकेआर (एकादश): फ़िन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, मनीष पांडे, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी और सौरभ दुबे।
गुजरात टाइटंस (एकादश): शुभमन गिल (कप्तान), साईं सुदर्शन, जॉस बटलर (विकेट कीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राशिद ख़ान, अरशद ख़ान, कगिसो रबाडा, साई किशोर और मोहम्मद सिराज।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



