IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले विदेशी बने सुनील नरेन, चहल-भुवनेश्वर के क्लब में पहुंचे
सुनील नरेन ने रविवार को आईपीएल में 200 विकेट पूरे किए। वह एक फ्रेंचाइजी के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। चहल और भुवनेश्वर भी दो सौ से अधिक विकेट ले चुके हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन ने रविवार को आईपीएल में 200वां विकेट हासिल किया। नरेन ने रविवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान ये उपलब्धि हासिल की। नरेन आईपीएल के इतिहास में 200 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। वहीं इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने हैं। सुनील नरेन ने सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज सलिल अरोरा को आउट करके ये कारनामा किया। नारायण अपने 197वें मैच में आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले तीन सदस्यों के एक खास क्लब में शामिल हो गए। इस क्लब के अन्य दो सदस्य भुवनेश्वर कुमार (199 मैच में 215 विकेट) और युजवेंद्र चहल (182 मैच में 228 विकेट) शामिल हैं।
वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर सुनील नरेन ने 2012 में आईपीएल में अपना मैच खेला था। इसके बाद से वह 2012, 2014 और 2024 में आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली टीम कोलकाता की टीम का हिस्सा रहे हैं। सुनील नरेन ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले खिलाड़ी हैं। आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर में 31 रन देकर दो विकेट लिए। नरेन ने अपने शुरुआती तीन ओवर में 22 रन दिए थे लेकिन अपने अंतिम ओवर में उन्होंने पहली गेंद पर सलिल अरोरा को आउट किया और फिर आखिरी गेंद पर ईशान किशन को अपना शिकार बनाया। किशन 29 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हुए।
नरेन 200 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज
सुनील नरेन आईपीएल 2026 में 200 से ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। वह आईपीएल में ये कारनामा करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी हैं। उनसे पहले युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार ने 200 से अधिक विकेट चटकाए हैं। पंजाब किंग्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 182 मैचों में 228 विकेट लिए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 199 मैचों में 215 विकेट ले चुके हैं। सुनील नरेन ने 196 मैचों में 201 विकेट चटकाए हैं।
मैच की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनरों वरुण चक्रवर्ती (36 रन देकर तीन विकेट) और सुनील नारायण (30 रन देकर दो विकेट) ने धीमी पिच का पूरा फायदा उठाते हुए रविवार को आईपीएल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 19 ओवर में महज 165 रन के स्कोर पर समेट दिया। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल के इस सत्र में पहली बार ऑल आउट हुई, उसके लिए ट्रेविस हेड (61 रन) ने लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। केकेआर के लिए नारायण ने आईपीएल में अपना 200वां विकेट लिया। केकेआर ने बीच के ओवरों में शानदार वापसी की जिससे सनराइजर्स हैदराबाद ने अंतिम 10 ओवर में 60 रन बनाकर नौ विकेट गंवाए।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



