पंजाब किंग्स अगर प्लेऑफ्स में पहुंची तो हैरान नहीं होंगे सुनील गावस्कर, बताई इसके पीछे की वजह
पंजाब किंग्स को IPL 2026 के प्लेऑफ्स में देखकर सुनील गावस्कर हैरान नहीं होंगे। इसके पीछे की वजह भी पूर्व महान क्रिकेटर ने बताई है। उनका कहना है कि राजस्थान जैसी टीम नहीं पहुंचने की पूरी कोशिश कर रही है।

पंजाब किंग्स को रविवार 17 मई को आईपीएल 2026 की लगातार छठी हार मिली। पंजाब ने इस सीजन पहले सात मैचों में से 6 मैच जीते थे और एक मैच उनका बेनतीजा रहा था। ऐसे में लग रहा था कि पंजाब की टीम सबसे पहले प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई करेगी, लेकिन अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम पर प्लेऑफ्स से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि पंजाब को अब दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। बावजूद इसके पूर्व महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा है कि वह हैरान नहीं होंगे, अगर पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई किया, क्योंकि अन्य टीमें नहीं पहुंचने की पूरी कोशिश कर रही हैं और खराब क्रिकेट खेल रही हैं।
सुनील गावस्कर ने माना है कि राजस्थान रॉयल्स का खराब समय शुरू हो गया है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को दो कड़ी चुनौतियों का सामना करना है। पंजाब की बैटिंग और बॉलिंग के अलावा फील्डिंग लगातार खराब रही है, जिसका खामियाजा भी वे हार पर हार झेलकर भुगत रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उनका आखिरी गेम बाकी है। उसे जीतकर 15 पॉइंट्स हो जाएंगे, लेकिन उससे क्वालीफिकेशन कन्फर्म नहीं होगी। पीबीकेएस चाहेगी कि अन्य टीमों के नतीजे भी उन्हीं के पक्ष में आएं, जिससे उन्हें प्लेऑफ्स का टिकट मिल जाए।
स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट लाइव में बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा, "मुझे हैरानी नहीं होगी अगर पंजाब किंग्स प्लेऑफ में पहुंच जाए, क्योंकि राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमें क्वालीफाई न करने की पूरी कोशिश कर रही हैं। वे दिल्ली के खिलाफ यह गेम जीतने की स्थिति से हारे और अगर राजस्थान जीतने की स्थिति से हारता रहा, तो पंजाब को बस अपना अगला गेम जीतना होगा। इससे उनके 15 पॉइंट्स हो जाएंगे, जो शायद काफी होंगे।"
उन्होंने आगे कहा, "सनराइजर्स पंजाब से आगे हैं और CSK अभी भी 14 या 16 पॉइंट्स तक पहुंच सकता है, लेकिन अगर CSK एक मैच हार जाता है, तो पंजाब के पास क्वालीफाई करने का बहुत अच्छा मौका है।" आज यानी सोमवार 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला है। अगर एसआरएच ने उस मैच को जीत लिया तो एसआरएच के साथ-साथ गुजरात टाइटन्स भी प्लेऑफ्स में पहुंच जाएगी, जबकि चेन्नई ने मुकाबला जीता तो फिर आरसीबी का टॉप 2 स्पॉट कन्फर्म हो जाएगा। इसके बाद पंजाब को देखना होगा सीएसके अपना आखिरी मैच हार जाए, ताकि 15 पॉइंट्स से पंजाब आगे निकल जाए।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



