IPL टीमों को करोड़ों का चूना लगा रहे हैं स्काउट्स, सुनील गावस्कर ने दिया सनसनीखेज बयान
महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने आईपीएल के एक अहम मुद्दे पर बात की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि आईपीएल टीमों को स्काउट्स चूना लगा रहे हैं, क्योंकि वे लोकल टी20 लीग्स से खिलाड़ियों को पिक करते हैं।

टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने आईपीएल टीमों को चेतावनी दी है कि वह स्टेट और सिटी लीग्स के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को पिक करते हैं, लेकिन आईपीएल में गेंदबाजी के हाई स्टैंडर्ड में वह फेल हो जाते हैं। छोटी लीग्स में वह पावर हिटर होते हैं, लेकिन आईपीएल में आकर उनकी हवा निकल जाती है। गावस्कर ने साफ कहा है कि आईपीएल और छोटी लीग्स में गैप बहुत ज्यादा है। उन्होंने आईपीएल की स्काउटिंग सिस्टम पर भी सवाल उठाए हैं और फ्रेंचाइजियों को चेतावनी दी है कि उनके स्काउट्स हाइप, एजेंट्स और कुछ मैचों की परफॉर्मेंस से प्रभावित हो जाते हैं और स्किल पर ध्यान नहीं देते।
सुनील गावस्कर ने स्पोर्टस्टार को लिखे अपने कॉलम में कहा, "अलग-अलग स्टेट और सिटी लीग के कई बड़े हिटर IPL में इंटरनेशनल क्वालिटी की बॉलिंग के सामने एक्सपोज हो गए।" उन्होंने इसलिए उन लीग्स और खिलाड़ियों की आलोचना की है, क्योंकि कई टीमों ने लोकल टी20 सर्किट से खिलाड़ियों पिक किया है। सुनील गावस्कर ने कहा कि राज्य और शहर की लीग में बैटिंग और बॉलिंग का स्टैंडर्ड IPL जितना अच्छा नहीं है और फ्रेंचाइजी को यह पक्का करना चाहिए कि उनके टैलेंट खोजने वाले प्लेयर एजेंट या बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए गए परफॉर्मेंस से प्रभावित न हों।
सुनील गावस्कर ने लिखा, “स्टेट और सिटी लीग में, बैटिंग और बॉलिंग दोनों का स्टैंडर्ड कहीं भी उतना अच्छा नहीं है और जब तक स्काउट्स की नजर तेज न हो और वे प्लेयर एजेंट्स के बहकावे में न आएं, फ्रेंचाइजी इन परफॉर्मेंस के आधार पर प्लेयर्स को चुनती रहेंगी और उन्हें पता चलेगा कि उन्होंने अपना पैसा बर्बाद कर दिया है।” आईपीएल टीमें करोड़ों रुपये उन खिलाड़ियों पर लुटा रही हैं, जो लोकल टी20 लीग्स में खेलकर आ रहे हैं।
गावस्कर ने आगे लिखा, “जब कोई फ्रेंचाइजी किसी खिलाड़ी को करोड़ों में चुनती है और फिर उसे कुछ मैचों से ज्यादा नहीं खिलाती, तो इससे पता चलता है कि उनके स्काउट्स और सलाहकारों ने उन्हें एक डमी बेच दिया है।” गावस्कर ने यह भी चेतावनी दी कि IPL बढ़ा-चढ़ाकर बताई गई रेप्युटेशन को सामने लाने में कोई कोर कसर नहीं छोडता। उन्होंने लिखा, “IPL बहुत जल्दी किसी खिलाड़ी को ओवररेटेड और ओवरवैल्यूड मान लेता है।”
उन्होंने आगे कहा कि फ्रेंचाइजी अक्सर कम प्रेशर वाली सिचुएशन में एक परफॉर्मेंस देने वाले खिलाड़ियों को इनाम देती रहती हैं, जो कि ठीक नहीं है। गावस्कर ने लिखा, “फिर भी ऐसे खिलाड़ी होंगे, जिनका टूर्नामेंट में एक परफॉर्मेंस होगा और यह आमतौर पर ऐसे मैच में होगा जिसका उनकी टीम के लिए कोई खास मतलब नहीं होगा और उस परफॉर्मेंस के आधार पर उन्हें एक और साल के लिए चुना जाएगा। ऐसे एक मैच के परफॉर्मर की कम से कम चार टीमें बनाई जा सकती हैं, जिन्हें IPL में बार-बार चुना जाएगा।”
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



