SRH vs RR Highlights: हैदराबाद ने रोका राजस्थान का विजय रथ, प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने उड़ाया गर्दा

SRH vs RR Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से धूल चटाई। हैदराबाद ने 217 रनों का टारगेट दिया था। प्रफुल्ल हिंगे ने कातिलाना गेंदबाजी की।

SRH vs RR Highlights: हैदराबाद ने रोका राजस्थान का विजय रथ, प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने उड़ाया गर्दा

सनराइजर्स हैदराबाद

Md.Akram | लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

SRH vs RR Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) का विजय रथ रोक दिया है। एसआरएच ने सोमवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आरआर को 57 रनों से रौंदा। यह राजस्थान टीम की लगातार चार मैच जीतने के बाद सीजन में पहली हार है। एसआरएच ने पांच मैचों में दूसरी जीत हासिल की है। एसआरएच ने 217 रनों का टारगेट दिया, जिसके जवाब में आरआर की पारी 19 ओवर में 159 रनों पर सिमट गई। डेब्यूटेंट प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने गर्दा उड़ाया। प्रफुल्ल ने चार ओवर के स्पेल में 34 रन देकर चार शिकार किए। हुसैन ने स्पेल में 24 रन खर्च किए और चार विकेट चटकाए। ईशान मलिंगा को दो विकेट मिले।

राजस्थान की लक्ष्य का पीछा करते हुए हालत खस्ता रही। आरआर ने महज 9 रन जोड़कर पांच विकेट खो दिए थे। हिंगे ने पहले ओवर में तीन शिकार किए। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन-ड्रे प्रीटोरियस को खाता हीं खोलने दिया। हिंगे ने तीसरे ओवर में कप्तान रियान पराग (4) को पवेलियन भेजा। हुसैन ने दूसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल (1) को आउट किया। संकट में डोनोवन फरेरा (44 गेंदों में 69) और रवींद्र जडेजा (32 गेंदों में 44) ने मोर्चा संभाला और आरआर को जल्द ढेर होने से बचाया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी की। हुसैन ने 15वें ओवर में फरेरा को बोल्ड कर साझेदारी को तोड़ा। उनके जाल में जोफ्रा आर्चर (2) और रवि बिश्नोई (0) भी फंसे। तुषार देशपांडे ने 11 गेंदों में 25 रन बटोरे। वह आरआर की ओर आउट होने वाले आखिरी प्लेयर रहे।

इससे पहले, एसआरएच ने टॉस गंवाने के बाद निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 216 रन जुटाए। कप्तान ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की। वह सिर्फ 9 रनों से शतक से चूके। ईशान ने 44 गेंदों में 99 रन जोड़े, जिसमें आठ चौके और छह सिक्स हैं। हेनरिक क्लासेन ने 26 गेंदों में 40 जबकि नीतिश कुमार रेड्डी ने 13 गेंदों में 28 रन बटोरे। टैविस हेड (18 गेंदों में 18) बड़ी पारी नहीं खेस पाए। अनिकेत वर्मा 6 रन जोड़कर रनआउट हुए। सलिल अरोड़ा 13 गेंदों में रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें दो चौके और इतने ही छक्के हैं। अभिषेक शर्मा का खाता नहीं खुला। उन्हें पहली गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने आउट किया। राजस्थान के लिए आर्चर ने दो, संदीप शर्मा, कप्तान रियान पराग और तुषार देशपांडे ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Rajasthan Royals Score: 159/10 (19 ओवर)

Sunrisers Hyderabad Score: 216/6 (20 ओवर)

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, ईशान मलिंगा।

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।

SRH vs RR Live Score: हैदराबाद ने 57 रनों से जीता मैच

हैदराबाद ने 57 रनों से मैच अपने नाम कर लिया है। देशपांडे (25) आरआर की ओर स आउट होने वाले आखिरी प्लेयर रहे। उन्हें ईशान मलिंगा ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। नांद्रे बर्गर 3 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Share

SRH vs RR Live Score: हुसैन ने दिया डबल झटका

हुसैन ने 17वें ओवर में आरआर को डबल झटका दिया। उन्होंने जोफ्रा आर्चर (2) और रवि बिश्नोई (0) का शिकार किया। आरआर के नौ विकेट गिर चुके हैं।

Share

SRH vs RR Live Score: रवींद्र जडेजा फिफ्टी से चूके

रवींद्र जडेजा फिफ्टी से चूक गए हैं। उन्होंने 32 गेंदों में 45 रन बनाए, जिसमें पांच चौके हैं। जडेजा को ईशान मलिंगा ने 16वें ओवर में पवेलियन की राह दिखाई। आरआर को 24 गेंदों में 80 रन चाहिए और एसआरएच को जीत की खुशबू आने लगी है। आरआर के सिर्फ तीन विकेट शेष हैं।

Share

SRH vs RR Live Score: फरेरा बने हुसैन का शिकार

राजस्थान का छठा विकेट डोनोवन फरेरा के रूप में गिरा है। उन्हें साकिब हुसैन ने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड किया। फरेरा ने 44 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली, जिसमें सात चौके और तीन सिक्स हैं। उन्होंने जडेजा (44)* के साथ 118 रनों की साझेदारी की। आरआर को 30 गेंदों में 90 रन चाहिए।

Share

SRH vs RR Live Score: डोनोवन फरेरा ने जड़ी फिफ्टी

डोनोवन फरेरा ने 31 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है। साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर की यह आईपीएल में पहली फिफ्टी है। उन्होंने हर्ष दुबे की 12वें ओवर में कुटाई की और 14 रन बटोरे। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। आरआर का 13 ओवर के बाद स्कोर 109/5 है। फरेरा 62 और जडेजा 35 रन बनाकर टिके हैं।

Share

SRH vs RR Live Score: राजस्थान लड़खड़ाने के बाद 50 के पार

राजस्थान ने लड़खड़ाने के बाद सातवें ओवर में 50 का आंकड़ा पार किया है। शिवांग कुमार ने अपने स्पेल के पहले ओवर में 11 रन दिए, जिसमें फरेरा ने दो चौके लगाए। नीतीश ने आठवें ओवर में सात रन बटोरे। फरेरा 27 और जडेजा 21 रन के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

Share

SRH vs RR Live Score: पावरप्ले में राजस्थान की हालत खस्ता

पावरप्ले में राजस्थान की हालत खस्ता रही। आरआर ने शुरुआती छह ओवर में पांच विकेट खोकर 40 रन जोड़े। फिलहाल, रवींद्र जडेजा 17 और डोनोवन फरेरा 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Share

SRH vs RR Live Score: पराग भी हिंगे के जाल में फंसे

राजस्थान की आधी टीम 9 रनों पर ढेर हो गई है। प्रफुल हिंगे ने विकेटों को चौका जड़ा है। उन्होंने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर रियान पराग का शिकार किया। उन्होंने खड़े-खड़े ड्राइव लगाने की कोशिश की मगर गेंद बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में अभिषेक शर्मा के हाथों में चल गई। पराग ने 6 गेंदों में चार रन बनाए। जडेजा 11 और डोनोवन फरेरा 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

SRH vs RR Live Score: यशस्वी भी लौटे पवेलियन

आरआर का दो ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर चार रन है। आरआर को चौथा झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा। उन्होंने पांच गेंदों में एक कर बनाया। यशस्वी को साकिब हुसैन ने अपने जाल में फंसाया। उन्होंने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर कट किया लेकिन डीप बैकवर्ड प्वाइंट में नीतीश को कैच थमा बैठे। रवींद्र जडेजा दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनका साथ देने के लिए रियान पराग आए हैं।

Share

SRH vs RR Live Score: प्रफुल हिंगे ने तोड़ी आरआर की कमर

बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने खराब आगाज किया है। प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में ही आरआर की कमर तोड़ दी। उन्होंने दूसरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को आउट किया। सूर्यवंशी शॉर्ट पिच गेंद पर पुल करना चाहते थे लेकिन गेंद खड़ी हो गई और कीपर ने कैच लपक लिया। हिंगे ने चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल को बोल्ड किया। उन्होंने अंतिम गेंद पर लुआन-ड्रे प्रीटोरियस को नीतीश को कैच कराया। तीनों का खाता नहीं खुला।

Share

SRH vs RR Live Score: राजस्थान को मिला 217 का टारगेट

हैदराबाद ने राजस्थान को 217 का टारगेट दिया है। एसआरएच ने आखिरी ओवर में 14 रन बटोरे, जिसमें अनिकेत रनआउट हुए। सलिल अरोड़ा ने छक्का और चौका लगाया। वह 24 रना बनाकर नाबाद रहे।

Share

SRH vs RR Live Score: नीतीश ने संदीप को लिया आड़े हाथ

संदीप ने 18वें ओवर में 24 रन खर्च किए। उन्हें नीतीश ने आड़े हाथ लिया। नीतीश ने एक चौका और तीन छक्के मारे। हालांकि, वह अगले ओवर में आर्चर का शिकार बन गए। उन्होंने 13 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली।

Share

SRH vs RR Live Score: हेनरिक क्लासेन फिफ्टी से चूके

हैदराबाद का चौथा विकेट हेनरिक क्लासेन के रूप में गिरा है। उन्होंने 26 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 40 रनों की पारी खेली। देशपांडे ने क्लासेन को 16वें ओवर में अपना शिकार बनाया। नीतीश 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Share

SRH vs RR Live Score: ईशान किशन सेंचुरी से चूके

शानदार लय में नजर आ रहे ईशान किशन महज 9 रनों से सेंचुरी से चूक गए। उन्होंने 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली, जिसमें आठ चौके और छह सिक्स हैं। ईशान को 14वें ओवर में संदीप शर्मा ने कॉट एंड बोल्ड किया। संदीप ने ऑफ स्टंप की लाइन में धीमी गति से बॉल डाली, जिसपर ईशान ने पुल का प्रयास किया। हालांकि, गेंद बल्ले से लगकर वहीं खड़ी हो गई। संदीप और विकेटकीपर जुरेल कैच लेने के लिए दौड़े। दोनों में टक्कर हुई लेकिन संदीप कैच कंप्लीट करने में कामयाब रहे। ईशान ने क्लासेन के संग तीसरे विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी की। क्लासेन 31 और नीतीश कुमार रेड्डी 1 रन बनाक क्रीज पर हैं।

Share

SRH vs RR Live Score: 100 के पार पहुंची हैदराबाद

तुषार देशपांडे ने 11वें ओवर में 21 रन लुटाए। ईशान ने दो चौके और एक छक्का लगाया। हैदराबाद ने इसी ओवर में 100 का आंकड़ा पार किया। एसआरएच ने रवि बिश्नोई द्वारा डाले गए 12वें ओवर में 13 रन बटोरे, जिसमें क्लासेन ने सिक्स उड़ाया। क्लासेन 24 और ईसान 79 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

Share

SRH vs RR Live Score: ईशान किशन ने ठोकी फिफ्टी

ईशान किशन (56)* ने 30 गेंदों में फिफ्टी ठोक दी है। यह उनकी मौजूदा सीजन में दूसरी और आईपीएल करियर की 19वीं फिफ्टी है। ईशान ने दसवें ओवर की पांचवी गेंद पर छक्का लगाकर पचासा पूरा किया। स्पिनर रवि बिश्नोई ने अपने स्पेल के दूसरे ओवर में 16 रन दिए। हेड (14)* ने भी सिक्स जमाया।

Share

SRH vs RR Live Score: हेड बड़ी पारी नहीं खेल पाए

टैविस हेड बड़ी पारी नहीं खेल सके। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने 18 गेंदों में महज 18 रन बनाए। उनके बल्ले से तीन चौके निकले। हेड को सातवें ओवर में रियान पराग ने डोनोवन फरेरा के हाथों लपकवाया। उन्होंने ईशान (37)* के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रनों की पार्टनरशिप की। हेनरिक क्लासेन अब बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।

Share

SRH vs RR Live Score: पावरप्ले में 50 के पार हैदराबाद

हैदराबाद ने पावरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 51 रन जोड़े। तुषार देशपांडे ने छठे ओवर में 1 रन दिए, जिसमें ईशान और हेड ने चौका लगाया। ईशान 20 गेंदों में 35 रन बनाकर क्रीज पर हैं। हेड ने 15 गेंदों में 19 रन बटोर लिए हैं।

Share

SRH vs RR Live Score: ईशान किशन ने खोले अपने हाथ

आर्चर ने तीसरे ओवर में 10 रन खर्च किए। कप्तान ईशान किशन अपने हाथ खोले। उन्होंने दूसरी गेंद पर चौका लगाया जबकि चौथी गेंद पर छक्का उड़ाया। हेड ने दूसरे ओवर में चौका लगाया था। तीन ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 16/1 है।

Share

SRH vs RR Live Score: अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट

सनराइजर्स हैदराबाद ने खराब शुरुआत की है। अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट हो गए हैं। उन्हें जोफा आर्चर ने पहले ओवर की पहली गेंद पर अपने जाल में फंसाया। अभिषेक ने आगे निकलकर मिडऑफ के ऊपर से शॉट खेलने का प्रयास किया मगर गेंद बल्ले का किनारा लेकर डीप बैकवर्ड प्वाइंट पर रवि बिश्नोई के हाथों में चली गई। ट्रैविस हेड का साथ देने के लिए कप्तान ईशान किशन आए हैं।

Share

SRH vs RR Live Score: इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट लिस्ट

हैदराबाद: स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, लियम लिविंगस्टन, शिवम मावी, हर्षल पटेल।

राजस्थान: वैभव सूर्यवंशी, शिमरोन हिटमायर, रवि सिंह, शुभम दुबे और बृजेश शर्मा।

Share

SRH vs RR Live Score: राजस्थान ने जीता टॉस

राजस्थान ने टॉस जीतकर हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

Share

SRH vs RR Live Score: कुछ देर में होगा टॉस

हैदराबाद बनाम राजस्थान मैच शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। कप्तान ईशान किशन और रियान पराग सात बजे टॉस के लिए मैदान पर मौजूद होंगे।

Share

SRH vs RR Live Score: हैदराबाद की संभावित XII

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, नीतीश रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा/ब्राइडन कार्से, जयदेव उनादकट/प्रफुल हिंगे।

Share

SRH vs RR Live Score: कजमोर है हैदराबाद की गेंदबाजी

हैदराबाद टीम का कमजोर पक्ष गेंदबाजी है और नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी ने टीम की परेशानियों को बढ़ा दिया है। गेंदबाजी आक्रमण विरोधी बल्लेबाजों को रोकने में जूझ रहा है विशेषकर बल्लेबाजी के अनुकूल हालात में जिससे बल्लेबाजों पर और दबाव पड़ रहा है। एसआरएच को अगर आरआर की लय बिगाड़नी है तो शुरुआती विकेट और चटकाने होंगे और गेंदबाजी में एकजुट प्रदर्शन करना होगा।

Share

SRH vs RR Live Score: राजस्थान की संभावित XII

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा/दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा।

Share

SRH vs RR Live Score: क्या शनााका को मिलेगा मौका?

सैम करन के बाहर होने के बाद आरआर ने टूर्नामेंट की शुरुआत में ही उनकी जगह दसुन शनाका को शामिल किया था। हालांकि, यह देखना बाकी है कि श्रीलंकाई ऑलराउंडर को जल्द ही मौका मिलता हैं या नहीं। उनके आने से उनके मिडिल ऑर्डर की हिटिंग पावर बढ़ेगी। साथ ही आरआर को एक और बॉलिंग ऑप्शन मिलेगा।

Share

SRH vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड

रियान पराग (कप्तान), रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रविंद्र जडेजा, सैम कुरेन, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस।

Share

SRH vs RR Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड

ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, ट्रेविस हेड, प्रफुल हिंगे, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, इशान मलिंगा, कामिंदु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, डेविड पेन, साकिब हुसैन, शिवम मावी, शिवांग कुमार, रविचंद्रन स्मरण, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, अनिकेत वर्मा और जीशान अंसारी, अमित कुमार, सलिल अरोड़ा, ब्राइडन कार्स, पैट कमिंस।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटआईपीएल 2026 (IPL 2026)SRH vs RR Highlights: हैदराबाद ने रोका राजस्थान का विजय रथ, प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने उड़ाया गर्दा