SRH vs RCB Pitch Report: हैदराबाद की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा? जानें

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

SRH vs RCB Pitch Report- सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आज का आईपीएल मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। एसआरएच वर्सेस आरसीबी मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

SRH vs RCB Pitch Report: हैदराबाद की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा? जानें

SRH vs RCB Pitch Report- सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 का 67वां मैच आज यानी शुक्रवार, 22 मई को खेला जाना है। एसआरएच बनाम आरसीबी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -पैट कमिंस और रजत पाटीदार- आधा घंटा पहले यानी 7 बजे मैदान पर उतरेंगे। रजत पाटीदार फिट होकर टीम में आज वापसी करेंगे। प्लेऑफ के लिए हैदराबाद और बेंगलुरु दोनों टीमें क्वालीफाई कर चुकी है। आरसीबी ने नंबर-1 की पोजिशन भी कन्फर्म कर ली है। आज एसआरएच टॉप-2 में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी। आईए एक नजर एसआरएच वर्सेस आरसीबी पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

SRH vs RCB पिच रिपोर्ट

हैदराबाद में SRH vs RCB के मैच के लिए पिच नंबर 2 का इस्तेमाल किया जाएगा। यह इस मैदान की हाईस्कोरिंग पिचों में से एक है। दोनों टीमों में जबरदस्त हिटर होने की वजह से रनों की बरसात होने की संभावना है। IPL 2026 में पिछली दो बार जब इस पिच पर मैच हुआ था, तो SRH ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2 विकेट पर 242 और पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 विकेट पर 234 रन बनाए थे। SRH ने यह दोनों गेम पहले बैटिंग करते हुए जीते थे। ऐसे में आज के मैच में भी टॉस जीतने वाले कप्तान की नजरें पहले बैटिंग करने पर होगी।

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम IPL रिकॉर्ड

मैच- 89

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 39 (43.82%)

टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 49 (55.06%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 32 (35.96%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 56 (62.92%)

बिना रिज़ल्ट वाले मैच- 1 (1.12%)

हाईएस्ट स्कोर- 286/6

लोएस्ट स्कोर- 80

हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 160/3

औसत रन प्रति विकेट- 27.43

औसत रन प्रति ओवर- 8.43

पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर- 165.51

SRH vs RCB हेड टू हेड

सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आमना सामना आईपीएल में कुल 27 बार हुआ है, जिसमें दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। एसआरएच ने 14 तो आरसीबी ने इस दौरान 12 मैच जीते हैं। इस सीजन यह दोनों की दूसरी भिड़ंत है, पहली बार में आरसीबी ने 6 विकेट से बाजी मारी थी।

SRH vs RCB स्क्वॉड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वॉड: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान, फिलिप सॉल्ट, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, रिचर्ड ग्लीसन, जैकब डफी

सनराइजर्स हैदराबाद स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ट्रैविस हेड, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंडू मेंडिस, जीशान अंसारी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तारमाले, आरएस अंबरीश, अमित कुमार

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।