SRH vs RCB LIVE Score: हैदराबाद ने बेंगलुरु को 55 रनों से हराया
SRH vs RCB LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हाईस्कोरिंग मुकाबले में 55 रनों से हराया। हैदराबाद की टीम जीत के बावजूद टॉप-2 में जगह नहीं बना सकी।


SRH vs RCB LIVE Score
RCB Score: 200/4 (20)
SRH Score: 255/4 (20)
SRH vs RCB, IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों से हराया। इस जीत के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम टॉप-2 में जगह नहीं बना सकी। 166 रन बनाते ही बेंगलुरु की टीम टेबल में पहले स्थान के साथ पहले क्वालीफायर के लिए क्वालीफाई कर गई। वहीं दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद 18 अंक के बावजूद बेंगलुरु और गुजरात से कम नेट रन रेट की वजह से टॉप-2 से बाहर होना पड़ा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 255 रन बनाए। बेंगलुरु की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी।
सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को आईपीएल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 255 रन बनाए। हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतक लगाया। ईशान किशन ने सर्वाधिक 71 रन बनाए। इसके जवाब में विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर की नई सलामी जोड़ी ने बेंगलुरु के लिए दमदार प्रदर्शन किया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 460रन की साझेदारी हुई। वेंकटेश अय्यर ने 19 गेंद में 44 और कोहली ने 11 गेंद में 15 रन बनाए। देवदत्त पडिकल 21 रन ही बना सके। रजत पाटीदार ने 39 गेंद में 56 रन बनाए। क्रुणाल पांड्या ने 31 गेंदों में पांच चौके लगाते हुए नाबाद 41 रन बनाये। टिम डेविड ने सात गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगात हुए नाबाद 15 रन बनाये।
सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी हुई। ट्रेविस हेड (26) को रसिख ने आउट किया। अभिषेक शर्मा 22 गेंद में 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सनराइजर्स का तीसरा विकेट 17वें ओवर में हाइनरिक क्लासन के रूप में गिरा। उन्हें क्रुणाल पांड्या ने आउट किया। हाइनरिक क्लासन ने 24 गेंदों में दो चौके और पांच छक्के लगाते हुए 51 रन बनाये। सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। ईशान किशन ने 46 गेंदों में आठ चौके और तीन छक्के लगाते हुए 79 रनों की पारी खेली। वहीं पारी की आखिरी गेंद पर कैच आउट हुये। वहीं नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के लगाते हुए नाबाद 29 रन बनाये। इस स्कोर के साथ सनराइजर्स ने टॉप 2 में अपना स्थान पक्का करने के लिए दरवाजा खोल दिया है। आरसीबी के लिए रसिख सलाम ने दो विकेट लिये। क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
बेंगलुरु-हैदराबाद प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम दार
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन
हैदराबाद-बेंगलुरु मैच में किसने जीता टॉस?
सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर आरसीबी के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का किया फैसला किया है।
आज का आईपीएल मैच
सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 67वां मुकाबला खेला जा रहा। दोनों टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं।
SRH vs RCB पिच रिपोर्ट
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। पिछले मुकाबलों की बात करें तो जारी सीजन में ही हैदराबाद की पिच पर दो बार 230 से अधिक रन बने हैं। गेंदबाजों को भी थोड़ी मदद मिलती है लेकिन बल्लेबाजों का दबदबा रहता है।
सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 67वां मुकाबला शुक्रवार को खेला जा रहा है। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पैट कमिंस के नेतृत्व में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर प्लेऑफ तक का सफर तय किया। आरसीबी अभी अंक तालिका में 18 अंक लेकर शीर्ष पर है और उसका नेट रन रेट 1.065 सबसे अच्छा है। शुक्रवार को जीत उसे पहला स्थान और फाइनल में पहुंचने के दो मौके दिला देगी। दोनों टीमों की कोशिश शीर्ष दो में जगह बनाने की होगी। हैदराबाद को अंतिम-2 में पहुंचने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। टीम को अच्छे अंतर से मैच जीतना होगा, जिससे वह नेट रन रेट के मामले में गुजरात से आगे निकल जाए। सनराइजर्स हैदराबाद का नेट रन रेट 0.350 है जबकि गुजरात टाइटन्स का 0.695 है।
SRH vs RCB LIVE Score: हैदराबाद ने बेंगलुरु को 55 रनों से हराया
SRH vs RCB LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हाईस्कोरिंग मुकाबले में 55 रनों से हराया। हैदराबाद की टीम जीत के बावजूद टॉप-2 में जगह नहीं बना सकी।
SRH vs RCB LIVE Score: बेंगलुरु का चौथा विकेट गिरा
SRH vs RCB LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार 39 गेंद में 56 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया। ट्रेविस हेड ने उन्हें आउट किया।
SRH vs RCB LIVE Score: बेंगलुरु को जीत के लिए चाहिए 107 रन
SRH vs RCB LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 30 गेंद में 107 रन चाहिए। बेंगलुरु ने 15 ओवर में 3 विकेट खोकर 149 रन बना लिए हैं।
SRH vs RCB LIVE Score: हैदराबाद ने दोनों रिव्यू गंवाए
SRH vs RCB LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने 12वें ओवर में ही अपने दोनों रिव्यू गंवा दिए हैं। हैदराबाद ने शिवांग के ओवर में रजत पाटीदार के खिलाफ एलबीडब्ल्यू के लिए रिव्यू लिया था लेकिन असफल रहा।
SRH vs RCB LIVE Score: बेंगलुरु का तीसरा विकेट गिरा
SRH vs RCB LIVE Score: बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिकल 14 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया।
SRH vs RCB LIVE Score: बेंगलुरु ने 8 ओवर में बनाए 91 रन
SRH vs RCB LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पावरप्ले में दो विकेट गंवाया है। टीम ने 8 ओवर में 91 रन बनाए हैं। कोहली 10 गेंद में 15 और वेंकटेश 44 रन बनाकर आउट हुए। रजत 10 और देवदत्त 20 रन बनाकर खेल रहे।
SRH vs RCB LIVE Score: विराट कोहली सस्ते में लौटे पवेलियन
SRH vs RCB LIVE Score: बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली 11 गेंद में 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। साकिब हुसैन ने उन्हें आउट किया। कोहली ने अपनी पारी में दो चौके लगाए।
SRH vs RCB LIVE Score: वेंकटेश अय्यर तूफानी पारी खेलकर हुए आउट
SRH vs RCB LIVE Score: वेंकटेश अय्यर 19 गेंद में 44 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। इशान मलिंगा ने उन्हें आउट किया। बेंगलुरु को 5वें ओवर में पहला झटका लगा है।
SRH vs RCB LIVE Score: बेंगलुरु ने पूरे किए 50 रन
SRH vs RCB LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चौथे ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। वेंकटेश ने शिवांग के ओवर में 23 रन बटोरे। इस ओवर में वेंकटेश ने तीन छक्के और एक चौका लगाया।
SRH vs RCB LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने नई ओपनिंग जोड़ी उतारी
SRH vs RCB LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नई ओपनिंग जोड़ी मैदान पर उतारी है। वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली पारी की शुरुआत कर रहे हैं। पैट कमिंस के पहले ओवर में 14 रन बने।
SRH vs RCB LIVE Score: हैदराबाद ने बेंगलुरु को दिया 256 रनों का लक्ष्य
SRH vs RCB LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 255 रन बनाए।
SRH vs RCB LIVE Score: हैदराबाद ने 19 ओवर में बनाए 246 रन
SRH vs RCB LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने 19 ओवर में तीन विकेट खोकर 246 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 43 गेंद में 78 और नितीश 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
SRH vs RCB LIVE Score: हेनरिक क्लासेन लौटे पवेलियन
SRH vs RCB LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन 24 गेंद में 51 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें क्रुणाल पांड्या ने कैच आउट करवाया। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और पांच छक्के लगाए।
SRH vs RCB LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने पूरे किए 200 रन
SRH vs RCB LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने 16वें ओवर में 200 रन पूरे कर लिए हैं। ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने पिछले कुछ ओवर में बड़े शॉट खेले हैं। हैदराबाद ने पिछले 5 ओवर में 81 रन बटोरे हैं।
SRH vs RCB LIVE Score: ईशान किशन ने ठोकी फिफ्टी
SRH vs RCB LIVE Score: ईशान किशन ने शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 31 गेंद में 50 रन पूरे किए।
SRH vs RCB LIVE Score: हैदराबाद ने 12 में बनाए 129 रन
SRH vs RCB LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 ओवर में 2 विकेट खोकर 129 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 36 और क्लासेन 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
SRH vs RCB LIVE Score: हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा
SRH vs RCB LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद को 9वें ओवर में दूसरा झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 22 गेंद में 56 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए। सुयश शर्मा ने उन्हें कैच आउट करवाया।
SRH vs RCB LIVE Score: अभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी
SRH vs RCB LIVE Score: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 21 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने बेंगलुरु के खिलाफ 21 गेंद में 56 रन बनाते हुए 5 छक्के लगाए हैं।
SRH vs RCB LIVE Score: पावरप्ले में हैदराबाद ने बनाए 63 रन
SRH vs RCB LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 63 रन बनाए हैं। अभिषेक शर्मा 14 गेंद में 26 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि किशन ने 8 रन बनाए।
SRH vs RCB LIVE Score: हैदराबाद का पहला विकेट गिरा
SRH vs RCB LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड 16 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए। राशिख सलाम के ओवर में हेड ने तीन चौके जड़े लेकिन अंतिम गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।
SRH vs RCB LIVE Score: हेड- अभिषेक ने दिलाई दमदार शुरुआत
SRH vs RCB LIVE Score: अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने सनराइजर्स हैदराबाद को दमदार शुरुआत दिलाई है। शुरुआती 3ओवर में टीम ने 33 रन बना लिए हैं।
SRH vs RCB LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद की बैटिंग शुरू
SRH vs RCB LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद की पारी की शुरुआत के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड क्रीज पर मौजूद हैं। भुवनेश्वर कुमार के पहले ओवर में 13 रन बने।
SRH vs RCB LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग इलेवन
SRH vs RCB LIVE Score: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम दार
SRH vs RCB LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन ): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन
SRH vs RCB LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस
SRH vs RCB LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
SRH vs RCB LIVE Score: कुछ देर में होगा टॉस
SRH vs RCB LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले के लिए कुछ देर में टॉस होगा। मैच साढ़े सात बजे शुरू होगा।
SRH vs RCB LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद टीम
SRH vs RCB LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), सलिल अरोड़ा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), रविचंद्रन स्मरण, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, आर एस अंबरीश, हर्ष दुबे, क्रेंस फुलेत्रा, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंदु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, शिवांग कुमार, अमित कुमार, गेराल्ड कोएत्जी, प्रफुल हिंगे, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी।
SRH vs RCB LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम
SRH vs RCB LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप सॉल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, कृणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, रसिक सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।
SRH vs RCB LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
SRH vs RCB LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 67वां मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच साढ़े सात बजे शुरू होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।