RCB पर मंडराने लगा था खतरा, रजत पाटीदार की समझदारी ने दिलाया नंबर-1 का पायदान; पैट कमिंस ने भी माना

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

आरसीबी ने आईपीएल 2026 लीग स्टेज का अंत पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर रहते हुए किया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आखिरी मुकाबले में उन पर टॉप-2 से बाहर होने का खतरा था, मगर इस खतरे को कप्तान रजत पाटीदार ने अपनी समझदारी से टाला।

Rajat Patidar

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 लीग स्टेज का अंत पॉइंट्स टेबल में पहले पायादन पर रहते हुए किया। आरसीबी का आखिरी लीग स्टेज मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ था, जिसमें टीम को 55 रनों से हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी यह मैच जरूर हारी, मगर उन्होंने नंबर-1 की पोजिशन को बरकरार रखा। यह सब कप्तान रजत पाटीदार की समझदारी के चलते हो पाया। एसआरएच ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी के सामने जीत के लिए 255 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 200 रन बनाए।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

रजत पाटीदार की समझदारी आई RCB के काम

255 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम की नजरें शुरुआत में जीत पर थी। वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली की जोड़ी ने तूफानी शुरुआत दिलाई थी। चौथे ओवर में ही टीम का स्कोर 50 के पार पहुंच गया था। वहीं पावरप्ले में आरसीबी ने 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन बोर्ड पर लगा दिए थे।

आरसीबी को तीसरा झटका 9वें ओवर में देवदत्त पडिक्कल के रूप में लगा। यहां से आरसीबी ने जीत को अपने दिमाग से पूरी तरह निकाल दिया था।

उनका टारगेट अब 256 नहीं बल्कि कम से कम 166 रन तक पहुंचने का था। रजत पाटीदार ने क्रुणाल पांड्या के साथ समझादीर से बल्लेबाजी की और सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों को कोई विकेट नहीं दिया। एसआरएच के गेंदबाज भी इस चीज को समझ चुके थे। अगर आरसीबी तीन विकेट गिरने के बाद यहां से जीत के लिए जाती तो उनकी टॉप-2 की पोजिशन खतरे में पड़ जाती।

आरसीबी को टॉप-2 में बने रहने के लिए कम से कम 166 रन बनाने थे। 17वें ओवर में रजत पाटीदार के चौके के साथ आरसीबी ने टॉप-2 में जगह पक्की की। इसके बाद पाटीदार ने खुलकर खेलना शुरू किया।

19वें ओवर में जब आरसीबी 178 के स्कोर तक पहुंची तो उनकी नंबर-1 की पोजिशन भी कन्फर्म हो गई। इसकी अगली ही गेंद पर पाटीदार 56 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

पैट कमिंस ने भी माना

पैट कमिंस ने भी माना कि आरसीबी की टीम टारगेट का पीछा नहीं कर रही थी, बल्कि वह रन चेज के दौरान अपनी टॉप-2 की पोजिशन कन्फर्म कर रही थी। मैच के बाद कमिंस ने कहा, "मुझे लगता है कि वे यह पक्का करने की कोशिश कर रहे थे कि वे उस स्कोर तक पहुंच जाएं। इसलिए हमने उन पर कुछ अलग-अलग चीजें फेंकी, लेकिन यह फिर भी एक बड़ी जीत है।"

वहीं पाटीदार ने भी कहा कि उनकी टॉप प्रायोरिटी टॉप पोजिशन कन्फर्म करने की थी। आरसीबी के कप्तान ने मैच के बाद कहा, "(बोर्ड पर बहुत ज्यादा रन थे?) जाहिर है, मुझे लगता है कि उनके टॉप पांच बैट्समैन ने बहुत अच्छा खेला, और उन्होंने पहली इनिंग में पूरी तरह से दबदबा बनाया। (पिच धीमी हो गई?) सच में नहीं, लेकिन मुझे लगता है कि स्लो बाउंसर थोड़ी पकड़ रही थी, लेकिन मुझे लगता है कि जिस तरह से... उनकी ताकत स्लो बाउंसर और यॉर्कर हैं, उन्होंने बहुत अच्छा किया।

(टॉप पर खत्म करना टॉप प्रायोरिटी?) टॉप प्रायोरिटी टॉप पर रहना था, लेकिन मुझे लगता है, पहली इनिंग में बहुत सारे रन बने। मुझे लगता है कि इस विकेट पर 255 एक अच्छा स्कोर है। और मुझे लगता है कि उनके पाँच बॉलर्स ने स्लो बाउंसर और यॉर्कर बहुत अच्छे से किए।

(स्लो बाउंसर मारना आसान नहीं था?) ज़ाहिर है, हैदराबाद, मुझे लगता है कि यह एक अच्छा विकेट है, लेकिन जब आप स्लो बाउंसर, विकेट में धीरे-धीरे डालना शुरू करते हैं, तो मुझे लगता है कि बैट्समैन के लिए रन बनाना बहुत मुश्किल होता है।"

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।