SRH vs PBKS: कूपर का शतक गया बेकार, हैदराबाद ने जीता मुकाबला; पंजाब ने लगाई हार की हैट्रिक
SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को पंजाब किंग्स को आईपीएल मुकाबले में 33 रनों से हराया। 236 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी।
SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के 49वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 33 रनों से हराया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 235 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया और पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए। कूपर कॉनली ने कुछ बड़े शॉट लगाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पंजाब ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 202 रन बनाए। पंजाब किंग्स की जारी सीजन में लगातार तीसरी हार है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने सातवीं जीत हासिल की।
सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 235 रन बनाए। हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन ने अर्धशतक लगाए। पंजाब की ओर से चहल, अर्शदीप को विकेट मिला। इसके जवाब में पंजाब किंग्स को पहले ओवर में झटका लगा। पैट कमिंस ने प्रियांश आर्या को पवेलियन भेजा। प्रभसिमरन तीन रन बनाकर आउट हुए। कप्तान श्रेयस अय्यर पांच रन ही बना सके। मार्कस स्टॉयनिस ने 14 गेंद में 28 रन बनाए। शशांक सिंह 4 रन ही बना पाए।
सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी हुई। लॉकी फर्ग्यूसन ने अभिषेक की पारी का अंत किया। सलामी बल्लेबाज ने 13 गेंद में 35 रन बनाए। ट्रेविस हेड 19 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन 32 गेंद में 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अर्शदीप को ये विकेट मिला। सनराइजर्स के लिये क्लासेन ने 43 गेंद में 69 रन और ईशान ने 32 गेंद में 55 रन बनाये। पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह, लॉकी फ़र्ग्युसन, विजयकुमार वैशाक और यजुवेंद्र चहल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीमों ने अपने पिछले मुकाबले गंवाए हैं। सनराइजर्स हैराबाद की टीम अब तक 10 मुकाबले खेल चुकी है, जिसमें से 6 मैचों में उसे जीत मिली है, जबकि चार मैच गंवाए हैं। पैट कमिंस के नेतृत्व में भी टीम ने दमदार प्रदर्शन किया है और प्लेऑफ के करीब पहुंच गई है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम जीत की पटरी से उतर गई है। टीम ने अपने पिछले दो मैच गंवाए हैं और उसे अपना अभियान वापस पटरी पर लाने के लिए बल्लेबाजों को दमखम दिखाना होगा। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में पंजाब की टीम ने 9 मैच खेलते हुए 6 जीते हैं और दो गंवाए हैं।
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स की लगातार तीसरी हार
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में लगातार तीसरा मुकाबला गंवाया है। हैदराबाद की टीम की जारी सीजन में सातवीं जीत है और पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है। पंजाब 12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।
SRH vs PBKS LIVE Score: कूपर कॉनली ने लगाया शतक
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज कूपर कॉनली ने हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में 57 गेंद में शतक पूरा किया। कॉनली का ये आईपीएल में पहला शतक है। कूपर ने 59 गेंद में 107 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और आठ छक्के लगाए।
SRH vs PBKS LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को हराया
SRH vs PBKS LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को आईपीएल 2026 के 49वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 33 रनों से हराया। पंजाब की ये लगातार तीसरी हार है, जबकि हैदराबाद ने सातवां मुकाबला जीता है।
SRH vs PBKS LIVE Score: मार्को यानसेन लौटे पवेलियन
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब के बल्लेबाज मार्को यानसेन 16 गेंद में 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। शिवांग कुमार ने उन्हें आउट किया। पंजाब का सातवां विकेट गिरा
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब ने 19 ओवर में बनाए 187 रन
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स ने 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 187 रन बनाए हैं। टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में 49 रन चाहिए। कूपर कॉनली शतक के करीब हैं।
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स ने 16 ओवर में बनाए 142 रन
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स ने 16 ओवर में 6 विकेट खोकर 142 रन बनाए हैं। पंजाब को यहां से जीत के लिए 24 गेंद में 94 रन चाहिए। कूपर 62 रन बनाकर खेल रहे हैं।
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब का छठा विकेट गिरा
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स ने 13वें ओवर में छठा विकेट गंवा दिया है। शाकिब हुसैन ने शशांक सिंह को आउट किया। वह 3 गेंद में 4 रन ही बना सके।
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स का पांचवां विकेट गिरा
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स को 12वें ओवर में पांचवां झटका लगा है। टीम के बल्लेबाज सूर्यांश 17 गेंद में 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। पैट कमिंस को दूसरी सफलत मिली।
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब को 10 ओवर में चाहिए 145 रन
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स को जीत के लिए 60 गेंदों में 145 रन चाहिए। टीम ने चार विकेट गंवा दिए हैं। पंजाब ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 91 रन बना लिए हैं।
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स का चौथा विकेट गिरा
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स ने सातवें ओवर में चौथा विकेट गंवा दिया है। मार्कस स्टायनिस 14 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए।
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब ने 5 ओवर में बनाए 48 रन
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स ने 5 ओवर में तीन विकेट खोकर 48 रन बनाए हैं। मार्कस स्टायनिस 10 गेंद में 22 और कूपर 10 गेंद में 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
SRH vs PBKS LIVE Score: कप्तान श्रेयस अय्यर भी लौटे पवेलियन
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस बुधवार को हैदराबाद के खिलाफ उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। श्रेयस ने 5 गेंद में 5 रन बनाए।
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स को लगे डबल झटके
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स को 7 गेंद के अंदर दो झटके लगे हैं। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। पैट कमिंस और रेड्डी को सफलता मिली।
SRH vs PBKS LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को दिया 236 रनों का लक्ष्य
SRH vs PBKS LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 236 रनों का लक्ष्य दिया है। हैदराबाद ने किशन और हेनरिक की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 235 रन बनाए।
SRH vs PBKS LIVE Score: हैदराबाद ने 19 ओवर में बनाए 222 रन
SRH vs PBKS LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने 19 ओवर में 3 विकेट खोकर 222 रन बनाए हैं। हेनरिक क्लासेन 38 गेंद में 57 और रेड्डी 12 गेंद में 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।
SRH vs PBKS LIVE Score: हेनरिक क्लासेन ने ठोकी फिफ्टी
SRH vs PBKS LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने बुधवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ 32 गेंदों में अर्धशतक लगाया। वह अपनी पारी में दो चौके और तीन छक्के लगा चुके हैं।
SRH vs PBKS LIVE Score: हैदराबाद का तीसरा विकेट गिरा
SRH vs PBKS LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद को तीसरा झटका लगा है। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन 32 गेंद में 55 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के और दो चौके लगाए।
SRH vs PBKS LIVE Score: ईशान किशन ने लगाई फिफ्टी
SRH vs PBKS LIVE Score: ईशान किशन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 28 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने विजयकुमार के ओवर में हैट्रिक छक्के लगाए। किशन अपनी पारी में दो चौके और चार छक्के लगा चुके हैं।
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स की खराब फील्डिंग
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदरााबद के खिलाफ खराब फील्डिंग की है। टीम ने करीब 4 कैच टपकाए हैं। क्लासेन और किशन को जीवनदान मिला है।
SRH vs PBKS LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा
SRH vs PBKS LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने सातवें ओवर में दूसरा विकेट गंवा दिया है। ट्रेविस हेड 19 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें युजवेंद्र चहल ने आउट किया। हेड ने अपनी पारी में तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए।
SRH vs PBKS LIVE Score: अभिषेक शर्मा लौटे पवेलियन
SRH vs PBKS LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद को चौथे ओवर में पहला झटका लगा है। अभिषेक शर्मा 13 गेंद में 35 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। लॉकी ने उन्हें आउट किया।
SRH vs PBKS LIVE Score: हैदराबाद की धमाकेदार शुरुआत
SRH vs PBKS LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद को पंजाब किंग्स के खिलाफ धमाकेदार शुरुआत मिली है। अभिषेक और हेड ने 20 गेंद में ही 50 रन पूरे कर लिए हैं।
SRH vs PBKS LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद की बैटिंग शुरू
SRH vs PBKS LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद की पारी की शुरुआत के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी मैदान पर है। हैदराबाद ने अर्शदीप सिंह के पहले ओवर में 11 रन बनाए।
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब-हैदराबाद ने किए बदलाव
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को बल्लेबाजी का न्योता दिया। पंजाब के लिये शशांक सिंह और लॉकी फर्ग्युसन की वापसी हुई है।वहीं सनराइजर्स टीम में नीतिश कुमार रेड्डी को अनिकेत वर्मा की जगह शामिल किया गया है।
SRH vs PBKS LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग इलेवन
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार वैश्यक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स ने बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
SRH vs PBKS LIVE Score: कुछ देर में होगा टॉस
SRH vs PBKS LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 49वां मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। इस मैच के लिए टॉस सात बजे होगा।
SRH vs PBKS LIVE Score: पॉइंट्स टेबल में कौन आगे
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। टीम ने 9 मैच खेलते हुए 6 जीते हैं और दो गंवाए हैं। पंजाब ने अपने पिछले दो मुकाबले गंवाए हैं। हैदराबाद ने 10 मैच खेलते हुए 6 जीते हैं और 4 हार के साथ तीसरे स्थान पर है।
SRH vs PBKS LIVE Score: हैदराबाद ने 5 जीत के बाद गंवाया था मैच
SRH vs PBKS LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने पिछले मुकाबले से पहले लगातार पांच मुकाबले जीते थे और पॉइंट्स टेबल में टॉप-3 में बरकरार थी। हालांकि उसे पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से हार का सामना करना पड़ा। टीम की बैटिंग फ्लॉप रही। हैदराबाद की टीम 12 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स जीत की पटरी से उतरी
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 में लगातार मैच जीतने वाली टीमें में से एक रही है। लेकिन पिछले दो मुकाबलों में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले गंवाए हैं। इन मैचों में टीम स्कोर को डिफेंड नहीं कर सकी है। वहीं बल्लेबाजी भी लड़खड़ाई है। हालांकि हार के बावजूद पंजाब टॉप पर मौजूद है।
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह, मिचेल ओवेन, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार विशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद, पाइला अविनाश, विष्णु विनोद।
SRH vs PBKS LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स मैच
SRH vs PBKS LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 49वां मुकाबला बुधवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। हैदराबाद और पंजाब ने अब तक 6-6 मुकाबले जीते हैं।