SRH vs LSG Pitch Report: आज हैदराबाद में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, बल्लेबाज या गेंदबाज किसका दिखेगा जलवा?

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

SRH vs LSG Pitch Report: सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 10वां मुकाबला खेला जाना है। यह मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। 

SRH vs LSG Pitch Report: आज हैदराबाद में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, बल्लेबाज या गेंदबाज किसका दिखेगा जलवा?

SRH vs LSG Pitch Report: आज सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच आईपीएल 2026 का 10वां मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों की दोपहर साढ़े तीन बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में भिड़ंत होगी। टॉस तीन बजे होगा। ईशान किशन की अगुवाई वाली एसआरएच मौजूदा सीजन में तीसरा मैच खेलने उतरेगी। हालांकि, ईशान ब्रिगेड अपने होम ग्राउंड में पहली बार खेलेगी। एसआरएच को आरसीबी के खिलाफ हार और केकेआर के सामने जीत मिली। हैदराबाद अंक तालिका में फिलहाल पांचवें स्थान पर है। वहीं, ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली लखनऊ टीम का दूसरा मैच है। उसे पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से हार झेलनी पड़ी। दिल्ली रविवार को जीत की तलाश में होगी जबकि एसआरएच की नजर होम ग्राउंड पर धमाल मचाने पर होगी। आइए, एक नजर हैदराबाद स्टेडियम की पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-

SRH vs LSG पिच रिपोर्ट

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। बॉल यहां बल्ले पर अच्छी तरह आती है, जिससे बड़े शॉट लगाने में ज्यादा कठिनाई नहीं होती। यहां एक मैच में 40 ओवर में आसानी से 400 प्लस रन बन सकते हैं। हैदराबाद में बाद में बैटिंग करने वाली टीम को 220 से लेकर 250 तक का टारगेट मिले तो हैरानी नहीं होगी। हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करता है कि पहले बैटिंग करने वाली टीम परिस्थितियों का कैसे फायदा उठाती है। यहां अब तक कुल 83 मैच खेले गए हैं, जिसमें 47 टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए। हैदराबाद में आईपीएल के पिछले सीजन के दौरान पांच मैचों से चार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीते। टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन में भी यही ट्रेंड जारी रहने की उम्मीद है। यह मैदान बल्लेबाजों को भले ही बहुत रास आता हो लेकिन स्पिनर भी अहम भूमिका सकते हैं, खासकर जब गेंद को थोड़ा ज्यादा ड्रिफ्ट कराएं और फ्लाइट देने की हिम्मत दिखाएं?

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

हैदराबाद स्टेडियम के आईपीएल आंकड़े

मैच- 83

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 35

टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 47

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 31

टॉस हारकर जीते गए मैच- 51

बेनतीजा मैच- 1

टाई हुए मैच- 1

पहली पारी का औसत स्कोर- 166

हाईएस्ट स्कोर- 286/6

लोएस्ट स्कोर- 80

सफलतापूर्वक चेज किया गया सबसे बड़ा स्कोर- 247/2

SRH vs LSG हेड-टू-हेड

आईपीएल में हैदराबाद और लखनऊ के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों ने आपस में कुल 6 मैच खेले हैं। एलएसजी ने चार मैचों में जीत दर्ज की और एसआरएच ने दो मुकाबलों में बाजी मारी। हालांकि, हैदराबाद टीम ने लखनऊ के खिलाफ पिछली तीन में से दो मैच जीते हैं। लखनऊ को हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में अगर जीत दर्ज करनी है तो उसके बल्लेबाजों को अहम भूमिका निभानी पड़ेगी। सनराइजर्स की टीम ने अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 65 रन से हराया था जिससे वह अपने घरेलू मैदान पर सत्र के पहले मैच में आत्मविश्वास के साथ उतरेगी।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।