SRH vs KKR Pitch Report: हैदराबाद की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज? बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा; जानें

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

SRH vs KKR Pitch Report: सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज का आईपीएल मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। हैदराबाद वर्सेस कोलकाता मैच साढ़े तीन बजे शुरू होगा।

SRH vs KKR Pitch Report: हैदराबाद की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज? बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा; जानें

SRH vs KKR Pitch Report: सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 45वां मैच आज यानी रविवार, 3 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। हैदराबाद वर्सेस कोलकाता मैच भारतीय समयानुसार 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -पैट कमिंस और अजिंक्य रहाणे- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद की नजरें इस मैच को जीतकर टेबल टॉपर बनने पर होगी। फिलहाल उनके खाते में 12 अंक है और वह पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर हैं। पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ पहले पायदान पर है। अगर आज कोलकाता नाइट राइडर्स यह मैच हारती है तो वह आईपीएल 2026 से बाहर हो सकती है। आईए एक नजर एसआरएच वर्सेस केकेआर पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

SRH vs KKR पिच रिपोर्ट

हैदराबाद में आज बहुत गर्मी रहने वाली है। दोपहर में टेम्परेचर 40 डिग्री तक रहने का अनुमान है। ऐसे में खिलाड़ियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हैदराबाद वर्सेस कोलकाता मैच पिच 3 पर खेला जाएगा, जिसका इस्तेमाल इस सीजन में RR और CSK के खिलाफ मैच के लिए पहले ही किया जा चुका है। हालांकि दोनों मैच लाइट्स में खेले गए, लेकिन पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने उन्हें जीता। इसका मतलब यह हो सकता है कि पिच धीमी होगी, लेकिन जैसा कि हाल का इतिहास बताता है, यह IPL में मीडियम टोटल की गारंटी नहीं है। हैदराबाद में तो बिल्कुल नहीं।

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम IPL रिकॉर्ड

मैच- 87

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 38 (43.68%)

टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 48 (55.17%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 32 (36.78%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 54 (62.07%)

बिना रिजल्ट वाले मैच- 1 (1.15%)

हाईएस्ट स्कोर- 286/6

लोएस्ट स्कोर- 80

हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 160/3

एवरेज रन पर विकेट- 27.32

एवरेज रन पर ओवर- 8.39

एवरेज स्कोर पहले बैटिंग करते हुए- 164.73

SRH vs KKR हेड टू हेड

सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल इतिहास में कुल 31 मैच खेले गए हैं, जिसमें 20 मैच जीतकर केकेआर ने बढ़त बनाई हुई है। वहीं एसआरएच को उनके खिलाफ 11 ही जीत मिली है। इस सीजन हैदराबाद की टीम गजब के फॉर्म में है, ऐसे में वह कोलकाता को 12वीं बार पटखनी देना चाहेगी। पिछले 6 मुकाबलों में कोलकाता ने हैदराबाद को 4 बार धूल चटाई है।

SRH vs KKR स्क्वॉड

सनराइजर्स हैदराबाद स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, इशान मलिंगा, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, लियाम लिविंगस्टोन, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, कामिंडू मेंडिस, गेराल्ड कोएट्ज़ी, दिलशान मदुशंका, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तरमाले, आरएस अंबरीश, अमित कुमार

कोलकाता नाइट राइडर्स स्क्वॉड: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), अंगकृश रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, मनीष पांडे, फिन एलन, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुज़रबानी, मथीशा पथिराना, प्रशांत सोलंकी, सौरभ दुबे, उमरान मलिक, दक्ष कामरा

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।