SRH Vs KKR: वरुण-नरेन की गेंदबाजी को लेकर सतर्क है सनराइजर्स हैदराबाद, साबित हो सकते हैं खतरनाक

Bhasha
share

सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी में खराब शुरुआत को अधिक तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि अनुभवी स्पिनर सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती अब भी एक बड़ा खतरा हैं और बृहस्पतिवार को यहां होने वाले आईपीएल मैच में उनके खिलाफ 'जंग' बहुत अहम होगी।

SRH Vs KKR: वरुण-नरेन की गेंदबाजी को लेकर सतर्क है सनराइजर्स हैदराबाद, साबित हो सकते हैं खतरनाक

सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी में खराब शुरुआत को अधिक तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि अनुभवी स्पिनर सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती अब भी एक बड़ा खतरा हैं और बृहस्पतिवार को यहां होने वाले आईपीएल मैच में उनके खिलाफ 'जंग' बहुत अहम होगी।

फरवरी में टी20 विश्व कप के दौरान दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने चक्रवर्ती की जमकर धुनाई की थी जिसके बाद से वह अपनी लय खो बैठे। मुंबई इंडियन्स के खिलाफ पिछले मैच में भी वह विकेट लेने में नाकाम रहे और उनकी गेंदबाजी काफी साधारण दिखी। नारायण भी अपनी पुरानी धार हासिल नहीं कर पाए हैं। वानखेड़े स्टेडियम में इन दोनों स्पिनरों की जमकर पिटाई हुई थी जिसके चलते नाइट राइडर्स की टीम 220 रन के स्कोर का भी बचाव नहीं कर पाई और उसे शिकस्त का सामना करना पड़ा। केकेआर की तेज गेंदबाजी भी काफी कमजोर नजर आ रही है। हर्षित राणा और आकाश दीप चोट के कारण बाहर हैं जबकि मथीशा पथिराना अब भी फिटनेस स्वीकृति का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में जब टीम अपने घरेलू मैदान पर लौट रही है तो एक बार फिर उसकी सारी उम्मीदें इन दोनों स्पिनरों पर ही टिकी होंगी।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

मैच से पहले संवाददाताओं से बातचीत करते हुए विटोरी ने कहा, ''नाइट राइडर्स के स्पिनरों की बात करें तो मुझे लगता है कि उनके प्रति हमारे मन में बहुत सम्मान है। उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी और अपने देश के लिए जो कुछ भी किया है वह काबिले तारीफ है। इसलिए भले ही पिछले मैच में उनका दिन अच्छा नहीं रहा हो हम उन्हें किसी भी हाल में हल्के में नहीं लेंगे।'' उन्होंने कहा, ''उन्होंने बार-बार खुद को साबित किया है, खासकर इस मैदान पर। इसलिए कल इन दोनों स्पिनरों के खिलाफ होने वाली जंग इस मैच का एक अहम पहलू होगी।''

बता दें कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेहद खराब प्रदर्शन किया था। टीम की गेंदबाजों द्वारा 220 रनों का विशाल टारगेट भी डिफेंड नहीं हो पाया था। वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन की भी ज्यादा विकेट नहीं मिले थे। वरुण महंगे भी साबित हुए थे। वहीं तेज गेदंबाजी यूनिट का प्रदर्शन और भी खराब था। वैभव अरोरा ने तो चार ओवर की गेंदबाजी करते हुए 52 रन दे डाले थे। ब्लेसिंग मुजरबाजी भी महंगे साबित हुए थे। कोलकाता की टीम के मुख्य तेज गेंदबाज आकाशदीप और हर्षित राणा चोट के कारण पूरे आईपीएल सीजन के लिए रूल्ड आउट हो गए थे जिसके बाद उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर नए गेंदबाजों को टीम में जगह दी गई थी, लेकिन वे अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।