दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला, जानिए क्या है दोनों टीमों की प्लेइंग XI?
आईपीएल 2026 के 31वें मैच में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आज आमने-सामने हैं। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI क्या है?

आईपीएल 2026 के 31वें मैच में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आज आमने-सामने हैं। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। उन्होंने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। अकीब नबी डार की जगह नीतीश राणा को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान के पक्ष में आज फिर सिक्का नहीं गिरा। उन्होंने इस सीजन के अब तक के सभी टॉस हारे हैं, जोकि एक रिकॉर्ड है। ईशान किशन ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी।
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।
टॉस के वक्त कप्तान अक्षर पटेल का बयान
टॉस जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। टॉस में किस्मत हमारे साथ है। सभी मैच जीतना बेहतर होता। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं डीसी के लिए 100 मैच खेलूंगा। उम्मीद है आज रात जीत के साथ इसका अंत होगा। जाहिर है टीम को संतुलित करने के लिए आपको क्रिकेट में प्लेइंग इलेवन को संतुलित करना आना चाहिए, विकेट की स्थिति समझनी चाहिए, इसलिए स्थिति के अनुसार टीम को संतुलित किया जाता है। और जाहिर है जब आपके पास इतनी बड़ी टीम होती है, तो सभी को संभालना मुश्किल हो जाता है, लेकिन साथ ही आप उन्हें यह भी बताते हैं कि आप जो भी योगदान दें, उसे टीम के लिए ही दें। जो भी खिलाड़ी बाहर बैठे हैं और जिन्हें भी हम चुनते हैं, हम टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ ग्यारह खिलाड़ियों का चयन करते हैं। और इस तरह खिलाड़ी भी समझते हैं कि क्रिकेट का खेल कैसे चलता है हम केवल ग्यारह खिलाड़ी ही खिला सकते हैं। एक बदलाव नीतीश राणा अकीब नबी की जगह लेंगे।
हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने क्या कहा?
हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने टॉस के वक्त बात करते हुए कहा अभी फैसला करना मुश्किल है क्योंकि मुझे नहीं लगता कि यह वैसी ही पिच है जिस पर हमने पिछले दो मैच खेले थे। लेकिन हां, यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि पिच कैसी रहती है और हम आगे कैसे बढ़ते हैं। हमने कुछ बदलाव किए हैं। वे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। बात नतीजों की नहीं, बल्कि उनके प्रदर्शन और उनकी मानसिकता की है। वे अच्छी मानसिकता में हैं, जैसा कि मैंने पहले कहा, वे योजनाएं बना रहे है और आप जानते हैं, यही हर कप्तान अपने युवा गेंदबाजों से चाहता है। इसलिए हम एक-एक मैच करके आगे बढ़ेंग और मुझे लगता है कि वे योजनाओं को अमल में लाते रहेंगे।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



